खूबसूरत भारतीय लड़की के खातिर साउथ अफ्रीका के इस क्रिकेटर ने छोड़ा अपना देश

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 09:40 PM (IST)

नई दिल्लीः कहते हैं जब किसी से सच्चा प्यार हो जाता है तो उसे उसके अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। वह उसे हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करता है, फिर चाहे उसके लिए कोई बड़ी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़ जाए। साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर इमरान ताहिर भी प्यार में पड़े थे, जिसके कारण उन्हें अपना देश तक छोड़ना पड़ गया था। 

खूबसूरत भारतीय लड़की के खातिर छोड़ा अपना देश
जी हां, अपनी जादुई स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों के पसीन छुड़ाने वाले इमरान ताहिर को खूबसूरत भारतीय लड़की सुमैय्या दिलदार के साथ प्यार हुआ था। सुमैय्या पेशे से माॅडल थीं। इमरान का जन्म पाकिस्तान के लाहाैर में हुआ था अर्थात वह पाकिस्तान के नागरिक थे। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम से खेलने वाले इमरान 1988 में पाकिस्तान की जूनियर टीम का हिस्सा थे। जब वह साउथ अफ्रीका दाैरे पर गए थे तो उनकी डरबन में सुमैय्या से मुलाकात हुई, जहां वह पहली ही नजर में उनपर दिल हार बैठे थे। 
PunjabKesari

पाकिस्तान आते ही उड़ गई थी रात की नींद
इमरान जब दाैरे से वापस पाकिस्तान आए तो उनकी रात की नींद उड़ गई थी। सुमैय्या की यादें उन्हें सताने लगीं आैर उनके लिए हर लम्हा बेचैन सा रहने लगा। वह फिर उन्हें खोजते हुए साउथ अफ्रीका जा पहुंचे। ताहिर ने शादी के लिए प्रपोज किया। सुमैय्या ने भी हां कर दी, लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी। 
PunjabKesari

क्या थी वो शर्त?
सुमैय्या ने ताहिर के सामने शर्त रखी कि अगर वो उन्हें अपनाना चाहते हैं तो उन्हें साउथ अफ्रीका में ही रहना पड़ेगा। बस फिर क्या था, ताहिर उनके प्यार में पूरी तरह से खोए थे आैर उन्होंने सुमैय्या को पाने के लिए 2006 में पाकिस्तान को छोड़ दिया। इमरान ने साउथ अफ्रीका में अपने क्रिकेट को जारी रखा और कुछ समय बाद घरेलू टीम में जगह बनाने के बाद सन् 2011 में राष्ट्रीय टीम में भी स्थान बना लिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News