T-20 में धोनी के पास होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 03:34 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी चीते सी फुर्ती और चतुराई की वजह से अकसर सुर्खियों में रहते हैं। अपनी शानदार स्टंपिंग के बदौलत वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के बिल्कुल करीब है। द. अफ्रीका दौरे में उनके पास सुनहरा मौका है। 

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में धोनी 200 शिकार पूरे करने वाले महज दूसरे विकेटकीपर बने और अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ 5 शिकार ही दूर हैं। धोनी टी-20 में अब तक 203 शिकार कर चुके हैं, जिनमें 133 कैच और 70 स्टंप शामिल हैं। अगर धोनी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के 2 टी-20 में 5 शिकार कर लेते हैं तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लेंगे। 

बता दें कि टी 20 में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर कामरान अकमल है, जिन्होंने 203 पारियों में 207 शिकार किए और दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी है, जिन्होंने 260 पारियों में 203 शिकार किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News