रोहित के डबल टोन पर यह क्या बोल गई एक्स गर्लफ्रेंड सोफिया हयात

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2017 - 05:26 PM (IST)

नई दिल्ली : एक तरफ जहां रोहित शर्मा द्वारा वनडे में लगाए गए रिकॉर्ड तीसरे दोहरे शतक की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं रोहित की पूर्व गर्लफ्रेंड सोनिया हयात इस मुद्दे पर अलग ही राय जाहिर कर रही हैं। एक प्रोग्राम में सोफिया ने कहा- मैं रोहित से डबल टोन से और भी ज्यादा उम्मीद कर रही हूं। मैं रोहित की सफलता को लेकर खुश हूं लेकिन यह देखकर हैरान भी हूं कि लोग किस तरह भेदभाव वाला तरीका अपना रहा हैं। रोहित को समझना चाहिए कि यह सिर्फ बैट-बॉल की गेम है। लोग सिर्फ इसलिए तालियां बजा रहे हैं कि क्योंकि रोहित मर्द हैं। रोहित ने डबल टोन बनाया तो सब लोगों ने उनकी तारीफ की। जबकि दूसरी तरफ अपंगता के बावजूद कंचन माला पांडे ने पैरा-ओलंपिक में पदक जीता तो उन्हें बधाई देने की किसी ने जरूरत नहीं समझी। मुझे लगता है कि रोहित के शतक से ज्यादा हमें जरूरत थी कि कंचन माला जैसे खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने की। 

रोहित की पुरानी आदत है
रोहित द्वारा पत्नी को तीसरा दोहरा शतक समर्पित करने की बात पर सोफिया ने कहा कि यह रोहित की पुरानी आदत है। वह अक्सर ऐसा ही करते है। जब मैं उसकी लाइफ में थी तो मैं भी रोहित की सफलता पर खुश होती थी और जब रोहित असफल होता था, तो रोती भी थी। रोहित अभी श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने जा रही टी-20 सीरिज के लिए कटक में हैं। रोहित कोहली के रेस्ट पर जाने के बाद वनडे टीम के कप्तान बने थे। अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को वनडे सीरिज में जीत दिलाई थी। अब टी-20 टीम की जिम्मेदारी उन पर है।

सोफिया अब राखी सावंत के लिए करना चाहती है कंडोम की एड
PunjabKesari
बता दें रोहित और सोफिया की डेटिंग की खबरें 2012 में आई थी। सोफिया ब्रिटिश इंडियन मॉडल हैं। अपने विवादित बयानों के कारण उनका एक बार ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया था। एक समय उन्होंने व्लाद स्टाणेस्को से शादी की। फिर वह नन बन गई। अब वह रोहित पर दिए बयानों के अलावा राखी सावंत प्रति जारी कर रही हमदर्दी के कारण भी चर्चा में हैं। राखी अपना कंडोम ब्रांड लॉन्च करने जा रही थी। तभी देश में प्राइम टाइम पर कंडोम एड दिखाने पर बैन लगा गया। इसी बीच सोफिया ने कहा कि अगर राखी चाहे तो वह नन के कॉस्ट्यूम में कंडोम की एड करने को राजी है। इस बयान के बाद सोफिया कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News