Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jan, 2022 05:28 PM
दरअसल, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। बुधवार की देर रात जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी जय मंगल राम का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राम मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर किसी अज्ञात अनियंत्रित...
छपराः बिहार में सारण जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
दरअसल, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। बुधवार की देर रात जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी जय मंगल राम का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राम मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी इस घटना में दीपक कुमार राम की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद आज शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।