अर्जुन का ऑलराऊंडर प्रदर्शन देख बोले कांबली - पहले दोनों बाप जीतते थे अब...

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 02:14 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अर्जुन तेंदुलकर के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने मुंबई लीग टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में मंगलवार को यहां ट्रिम्फ नाइट मुंबई नार्थईस्ट को पांच विकेट से हराया। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी अर्जुन के आलरांउड प्रदर्शन को देखकर काफी खुश दिखे। कांबली ने टि्वटर पर अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पहले बाप मैच जीतता था अब बेटे के साथ भी वही चीज जारी है। अकाश टाइगर्स और अर्जुन दोनों ने अपने टेब्यू मैच में कमाल का प्रदर्शन किया।'

 

 

आपको बता दें कि विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर दोनोे बचपन के दोस्त रहे हैं। दोनों ने साथ में स्कूल टाइम से ही खेलना शुरू कर दिया था। सचिन और कांबली दोनों ने टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। एक विवाद के चलते दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर को 5 लाख रूपए की ऊंची बोली लगाकर अकाश टाइगर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। गौर हो कि नाइट्स की टीम से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 90 रन बनाये। टाइगर्स के लिये आकर्षित गोमल ने 41 और कौस्तुभ पवार ने 34 रन का योगदान दिया। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने मुंबई लीग में पदार्पण पर एक विकेट लिया और फिर 23 रन बनाये। आकाश टाइगर्स ने ट्रिम्फ नाइट्स को छह विकेट पर 147 रन पर रोका और तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर दिया। 

neel