T20 WC 2026, IND vs NED : सुपर-8 से पहले नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत, जानें पूरी डिटेल
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 10:26 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ग्रुप चरण का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। यह मैच बुधवार 18 फरवरी को शाम 7:00 बजे अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में होगा। कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है, लेकिन टीम इस मैच को जीतकर ग्रुप स्टेज में 100 प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और नीदरलैंड्स के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है।
कुल मैच: 1
भारत जीता: 1
नीदरलैंड्स जीता: 0
टाई: 0
पिछले टी20 वर्ल्ड कप (2022) में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रन से हराया था।
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। रात के मैचों में औसत स्कोर 180-200+ के बीच, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती उछाल, स्पिनरों को बीच के ओवरों में हल्की मदद, ओस का असर दूसरी पारी में दिख सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
मौसम रिपोर्ट
तापमान: 23°C से 29°C के बीच; आसमान: साफ
बारिश की संभावना: नहीं, हवा की गति: हल्की; मौसम पूरी तरह क्रिकेट के अनुकूल रहने की उम्मीद है।
लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण जानकारी
भारत में मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग इस प्रकार उपलब्ध होगी: लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट; टीवी प्रसारण: Star Sports Network, फ्री टू एयर: DD Sports (DD Free Dish), विदेशों में दर्शक Prime Video (ऑस्ट्रेलिया), Willow TV (USA/Canada), Sky Sports (UK), PTV Sports (पाकिस्तान) और ICC.tv पर मैच देख सकते हैं।
संभावित प्लेइंग 11
भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
नीदरलैंड्स : माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), लॉगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ वान डेर मर्वे, काइल क्लाइन, पॉल वान मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार।

