Chanakya Niti: ये 4 गुण दर्शाते हैं इंसान की असलियत, जानें कौन से है ये गुण
punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 02:28 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहते हैं कि सच कड़वा होता है। यही कारण है कि चाणक्य की कही हुई बातें अक्सर लोगों को परेशान कर देती हैं। क्योंकि उनके विचार कठोर और सत्य होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन 4 बातों के बारे में बताएंगे जिससे इंसान की असली पहचान हो सकती है।
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि किसी इंसान की अच्छाई देखनी हो तो उससे सलाह लो। कई बार इंसान सामने वाले को वही सलाह देता है जो वो खुद आजमाता है। वहीं कई बार वो सामने वाले को ऐसी सलाह देता है जो प्रैक्टिकल तौर पर मुनासिब ना हो।
दूसरा है किसी के गुण देखने हो तो उसके साथ भोजन करो। आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आपको किसी के गुण देखने हो तो उसके साथ खाना खाओ। खाना खाते वक्त इंसान को कई मायनों पर जज किया जा सकता है। अगर उसने खाना खुद बनाया है तो खाना कैसा बनाया है, खाना परसने का तरीका और खाना किस तरह से खा रहा है आप सब कुछ जज कर सकते हैं।
तीसरा है किसी की आदत देखनी हो तो उसे सम्मान दो। आचार्य के इस कथन का अर्थ है कि अगर किसी की आदत देखनी हो तो उसे सम्मान दो। आपको ये पता चल जाएगा कि सामने वाला उस सम्मान के लायक है कि नहीं।
चौथा है किसी की नियत देखनी हो तो उसे कर्ज दो। आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आपको किसी की नियत देखनी हो उसे सही तरीके से जानने का एक ही तरीका है और वो है उसे कर्ज देना। कई बार लोग कर्ज तो ले लेते हैं लेकिन तय समय सीमा पर नहीं देते हैं। कई बार लोग कर्ज लेकर भूल ही जाते हैं कि उन्हें किसी का पैसा वापस लौटाना है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा कि किसी की अच्छाई देखनी हो तो उससे सलाह लो, किसी के गुण देखने हों तो उसके साथ भोजन करो, किसी की आदत देखनी हो तो उसे सम्मान दो और किसी की नियत देखनी हो तो उसे कर्ज दो। अगर आप आचार्य चाणक्य की इन बातों को मान लेते हैं तो निश्चित आपसे कभी भी इंसान को पहचानने में गलती नहीं हो सकती है।