संभल में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 08:51 AM (IST)

संभल (इंट.): जिले के नखासा थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार कोर्ट के बेदखली आदेश के बाद करीब 120 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। कार्रवाई के दौरान मस्जिद की 2 मंजिला इमारत और लगभग 55 फुट ऊंची मीनार को भी गिरा दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार राजस्व अभिलेखों में संबंधित भूमि कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। 

जांच के बाद राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई थी। मस्जिद कमेटी ने जिलाधिकारी न्यायालय में अपील की थी, लेकिन निर्माण हटाने पर कोई रोक नहीं मिली। प्रशासन का दावा है कि मस्जिद के कुछ हिस्सों से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर और झंडे भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं मस्जिद कमेटी और ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद कई दशक पुरानी है और यहां लंबे समय से नमाज अदा की जाती रही है। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स के साथ 60 पी.ए.सी. जवान भी तैनात किए गए थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News