‘राजा शिवाजी’ का धमाकेदार पोस्टर आउट, Riteish Deshmukh बने छत्रपति शिवाजी महाराज

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 05:26 PM (IST)

नई दिल्ली। 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के खास मौके पर Jio Studios और Mumbai Film Company ने अपनी बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला दमदार पोस्टर जारी कर दिया। पोस्टर को खुद फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता रितेश विलासराव देशमुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

साइड प्रोफाइल में दिखी महाराज की अडिग छवि
जारी किए गए पोस्टर में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में प्रभावशाली साइड प्रोफाइल में नजर आ रहे हैं। हाथ में तलवार, मजबूत कंधे और आंखों में अटूट संकल्प यह लुक उस तूफान से पहले की शांति को दर्शाता है, जिसने आगे चलकर स्वराज्य की स्थापना की नींव रखी। पोस्टर का टोन भव्य, गंभीर और प्रेरणादायक है, जो फिल्म के बड़े विज़न की झलक देता है।

पैन-इंडिया स्तर पर बन रही भव्य प्रस्तुति
‘राजा शिवाजी’ एक महत्वाकांक्षी पैन-इंडिया सिनेमाई प्रोजेक्ट है, जिसे मराठी और हिंदी में द्विभाषी रूप से तैयार किया जा रहा है। फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी Ajay–Atul ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की कमान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित Santosh Sivan ने संभाली है। बड़े पैमाने और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट के साथ यह फिल्म भारतीय इतिहास को वैश्विक मंच पर पेश करने का दावा कर रही है।

सिर्फ एक राजा नहीं, एक संकल्प की कहानी
यह फिल्म केवल एक ऐतिहासिक चरित्र की जीवनी नहीं, बल्कि एक ऐसे बेटे की कहानी है जिसने संकल्प लेकर बड़ी शक्तियों को चुनौती दी और स्वराज्य का मार्ग प्रशस्त किया। यह उस योद्धा की गाथा है जिसने झुकने के बजाय संघर्ष को चुना और भारत के स्वाभिमान को नई पहचान दी। निर्माताओं का लक्ष्य है कि इस प्रेरणादायक कथा को भाषा की सीमाओं से परे ले जाकर दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

1 मई 2026 को होगी भव्य रिलीज
Jio Studios द्वारा प्रस्तुत और ज्योति देशपांडे तथा Genelia D’Souza द्वारा निर्मित, मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इतिहास एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रहा है… और एक महान गर्जना पूरे भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में गूंजने को तैयार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News