Tokyo Olympics: रेसलिंग में आज आएगा गोल्ड! चलेगा रवि दहिया का दांव, ऐसा है 14वें दिन का शेड्यूल
punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 12:16 AM (IST)

डेस्कः टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए 13वां दिन शानदार तो नहीं पर अच्छा रहा। शानदार इसलिए नहीं क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूक गई। उसे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। उधर, लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा भार वर्ग) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, अच्छा इसलिए क्योंकि रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के नूरीस्लाम सानायेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। जबकि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं 14वां दिन (5 अगस्त) भारत के लिए बड़ा साबित होने वाला है। रवि दहिया का दांव चला तो ओलंपिक की कुश्ती में भारत पहला स्वर्ण पदक अपने नाम कर लेगा। पहलवान दीपक पूनिया कांस्य पदक के लिए जोर लगाएंगे। विनेश फोगाट से बड़ी उम्मीदें हैं, वह भी अपनी चुनौती पेश करेंगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 41 साल बाद पदक जीतने के इरादे से ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेगी। ऐसे में आइए जानते हैं 14वें दिन का शेडयूल और कार्यक्रम-
गोल्फ
- अदिति अशोक महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2, सुबह चार बजे
- दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2, सुबह 5:44 बजे
हॉकी
- भारत बनाम जर्मनी पुरुष कांस्य पदक मैच, सुबह 7 बजे
कुश्ती
- विनेश फोगाट बनाम सोफिया मैगडेलेना मैटसन (स्वीडन) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 53 किग्रा, सुबह आठ बजे
- अंशु मलिक बनाम वालेरिया कोबलोवा (रूस) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के रेपेचेज राउंड, सुबह साढ़े सात बजे के बाद
- रवि दहिया और जावुर युगुऐव (रूस) पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल, दोपहर बाद 4:20 बजे
- दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच, दोपहर बाद 4:40 बजे
एथलेटिक्स
- केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला और संदीप कुमार, पुरुष 20 किमी पैदल चाल, दोपहर बाद एक बजे