दक्षिण अफ्रीका : छात्रावास में गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 06:24 AM (IST)

केपटाउनः दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी शहर डरबन के पास एक पुरुष छात्रावास में घुसे बंदूकधारियों ने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि उमलाजी बस्ती में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठवें व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News

Recommended News