साउदी में डैब स्टाइल करने पर खिलाड़ी को लीगल नोटिस
punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 09:43 PM (IST)
जालन्धर (जसमीत सिंह) : साउदी अरब के एक प्लेयर को डांस का एक स्टैप करने के कारण लीगल नोटिस आने का खतरा बन गया है। दरअसल जिस डैब स्टैप को इस प्लेयर्स ने इस्तेमाल किया वो साऊदी अरब में करना बैन है। डैब दरअसल हिप हॉप डांस का एक स्टैप है। साऊदी अरब से शिष्टाचार नहीं माना जाता। यह घटना घटी है- साऊदी अरब में चल रहे किंग्स सॉकर कप के दौरान। अल नूजूम टीम के इस प्लेयर की पहचान जाहिर नहीं की गई है लेकिन बताया जाता है कि उसने अपने साथी प्लेयर्स से मिले हाई-फाइव के इशारे को मना कर उसके सामने डैब स्टाइल किया। जोकि शिष्टाचार के अनुसार गलत था। यह बड़ी बात नहीं है कि डैब के चक्कर में पूरी टीम ही अंदर न हो जाए। क्योंकि साऊदी के सख्त नियमों के अनुसार यह भी संभव है। बता दें कि अमरीका में चुनाव कैंपेन के एक टीवी शो द एलेन डीजेनेरेस में भी हिलेरी क्लिंटन ने यह स्टाइल किया था। जो सोशल मीडिया पर अर्से तक मेमे (MEME) के रूप में ट्रेंड में रहा।
@dawriplusksa ट्विटर अकाउंट से शेयर हुआ यह वीडियो आप भी देखें-
??#??????_?????? #????_??? pic.twitter.com/niD2b8ncC9
— ???? ??? (@dawriplusksa) January 3, 2018
अरेबियन सिंगर शाहानी भी हुए थे गिरफ्तार
पिछले साल अगस्त में मशहूर अरेबियन सिंगर शाहानी ने भी एक स्टेज शो के दौरान इस स्टाइल का इस्तेमाल किया था। शो की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते प्रशासन ने भी फौरन हरकत में आते हुए शाहानी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्होंने प्रशंसकों और प्रशासन से माफी मांगकर जान छुड़ाई थी।
डैब का मतलब है खांसना, लेकिन स्टाइल में
डैब कितना पुराना है। इसकी कभी पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह हिप हॉप डांस का बेहद महत्वपूर्ण स्टाइल है। 1930 के दौरान यह एटलांटा में बेहद प्रसिद्ध था। समय-समय पर इसके मतलब भी बदलते रहे। इसे आधुनिक संज्ञा दी थी- अमरीकी रैपर पॉल वॉल ने। पॉल वॉल ने एक वीडियो में डैब की असल वजह बताई थी। उसने कहा था कि रैपर अपनी हर मूवमैंट विशेष स्टाइल के साथ ही करते हैं। अगर स्टेज पर किसी रैपर को खांसी आ जाए तो वह इस तरीके से प्रतिक्रिया देता था। रैपर को अपने स्टाइल के कारण नेचुरल चीजों को भी स्लीके से करना होता है। ऐसे में इस स्टाइल को इस्तेमाल किया गया। इससे चेहरा छिपा रहता है। फलस्वरूप कोई आपको आढ़ा-तिरछा चेहरा नहीं देख पाता।