राष्ट्रीय पुरुष हॉकी के पहले दिन चंडीगढ़, झारखंड, बंगाल, पुदुचेरी जीते

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 08:15 PM (IST)

भोपाल, छह अप्रैल (भाषा) चंडीगढ़, झारखंड, बंगाल और पुदुचेरी ने हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पहले दिन बुधवार को यहां अपने-अपने मैच जीते।

दिन के पहले पूल मैच में चंडीगढ़ ने जम्मू-कश्मीर को 9-2 से पराजित किया। झारखंड ने दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की संयुक्त टीम को 7-2 से शिकस्त दी।


बंगाल ने एक अन्य पूल मैच में गुजरात को 10-0 से जबकि पुदुचेरी ने दिन के आखिरी मैच में अरुणाचल प्रदेश को 11-0 से हराया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency