अर्जुन और शीतल को राष्ट्रीय निशानेबाजी में पिस्टल वर्ग के खिताब

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 08:59 PM (IST)

भोपाल, सात दिसंबर (भाषा) पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा और महाराष्ट्र की शीतल प्रीतम देसाई ने बुधवार को यहां 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता (65वीं एनएससीसी) में 50 मीटर पिस्टल वर्ग के क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते।


मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी रेंज में अर्जुन ने 564 और शीतल ने 543 अंक बनाकर अपनी-अपनी स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।


पुरुषों की फ्री पिस्टल स्पर्धा में महाराष्ट्र के अनिकेत खिडसे (560) ने रजत पदक जीता जबकि ओएनजीसी की तरफ से खेल रहे भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह (557) ने कांस्य पदक हासिल किया।


अर्जुन ने तिनजीत धनोता और अक्षय जैन के साथ मिलकर इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण पदक भी हासिल किया।


महिलाओं की फ्री पिस्टल में हरियाणा की दिव्यांशी (540) और कर्नाटक की दिव्या टीएस (536) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।


महिला वर्ग में इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण पदक भारत तिब्बत सीमा पुलिस की टीम ने जीता जिसमें कविता ढौंडियाल, आस्था शर्मा और केयू निशु शामिल थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News