मुंबई सिटी एफसी ने सर्जियो लोबेरो को मुख्य कोच नियुक्त किया

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 02:23 PM (IST)

मुंबई, 12 अक्टूबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने 2020-21 सत्र से पूर्व सोमवार को स्पेन के सर्जियो लोबेरो को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया।
स्पेन के लोबेरो को कोचिंग को अपार अनुभव है और वह लगभग 25 वर्षों से कोच के रूप विश्व भर की कई टीमों से जुड़े रहे। वह स्पेन, मोरक्को और भारत के क्लबों के कोच रह चुके हैं।

उन्होंने 2012 में एफसी बार्सिलोना में भी सहायक कोच की भूमिका निभायी थी। लोबेरो हाल में एफसी गोवा के मुख्य कोच थे। उनके रहते हुए टीम ने पिछले साल सुपर कप जीता था।

लोबेरो की कोचिंग टीम में नये सहायक कोच जीसस टाटो और अनुकूलन कोच मैनुएल सायाबेरा भी शामिल होंगे। गोलकीपिंग कोच जुआन मारिया क्रूज भी कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे। वह पूर्व में मोरक्को के क्लब मागेरेब टेटोउआन में लोबेरो के साथ काम कर चुके हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency