मुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर तोंडोनबा सिंह से करार किया

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 02:56 PM (IST)

मुंबई, 26 अक्टूबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फेंचाइजी मुंबई सिटी ने 20 नवंबर से शुरू हो रहे आगामी सत्र के लिए डिफेंडर तोंडोनबा सिंह से करार करने की सोमवार को घोषणा की।
इस 25 साल के फुटबॉल खिलाड़ी से टीम ने दो वर्षों का करार किया है।

तोंडोनबा सिंह ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह मेरे करियर का एक नया अध्याय है, जिसे शुरू करने के लिए मैं उत्सुक हूं। मुझे यहां आने की खुशी है। मैं अब दो सत्रों के लिए आईएसएल में खेलूंगा और एक फुटबॉलर के रूप में मुंबई सिटी का हिस्सा बनना मेरी महत्वाकांक्षाओं के मुताबिक है।’’
युवा खिलाड़ी के तौर पर नेरोका एफसी के साथ करियर शुरू करने वाले तोंडोनबा सिंह ने 2016-17 में आई-लीग सेकेंड डिविजन और फिर 2017-18 में आई-लीग में मणिपुर की इस टीम का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने इसके बाद आईएसएल के दो सत्र में चेन्नइयिन एफसी का प्रतिनिधित्व किया था।

टीम के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, ‘‘ उन्होंने खुद को आईएसएल में साबित किया है। वह इससे पहले भी सफल टीमों का हिस्सा रहे है।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News