जम्मू कश्मीर के क्रिकेट खिलाडिय़ों में जान फूकेंगे इरफान पठान, जेकेसीए ने नियुक्त किया कोच

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 03:47 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने जम्मू कश्मीर के क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए नये कोच को नियुक्त किया है। यह काम जेकेसीए ने भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान को सौंपा है। सीनिसर स्टे्ट साइड के लिए वर्ष 2018-19 के लिए इरफान को कोच कम मेंटर बनाया गया है। जेकेसीए के सीईओ आशिक बुखारी ने इस बात की जानकारी दी।
33 वर्षीय पठान अब तक 29 टैस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने 120 एक दिवसीय मैच और 24 टी-20 खेले हैं। पठान पिछले दो घरेलू क्रिकेट के लिए बड़ौदा के कप्तान भी रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News