एशियाई खेलों में मनीष मान पर नजरें, जूडो में ला सकते हैं पदक

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 08:05 PM (IST)

खेल डैस्क (विवेक तिवारी) : खेल और मनोरंजन जगत में लोकप्रिय मनीष मान की नजरें अब एशियाई खेलों पर टिकी हुई हैं। कोविड के कारण बीते साल सितंबर में होने वाली एशियाई गेम टाल दी गई थी लेकिन अब इसकी नई तिथियों की घोषणा हो चुकी है। इसे अब 23 सितंबर से 8 अक्तूबर में करवाया जाएगा। टूर्नामेंट में बेहतर रिजल्ट लाने के लिए मनीष अभी अपने आहार, प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

 

मनीष मान की राष्ट्रीय उपलब्धियां 
सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2009 केरल, 90 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक 
फेडरेशन कप चैम्पियनशिप 2008 हरियाणा, 81 किलोग्राम में कांस्य पदक 
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स 2008 मणिपुर, 90 किलोग्राम में रजत पदक

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमके
एशियाई चैंपियनशिप 2015 लेबनान, 100 किग्रा. में कांस्य पदक जीता
त्रिशक्ति इंटरनेशनल ओपन जूडो चैंपियनशिप इंडोनेशिया 2014, 90 किग्रा में कांस्य जीता
प्रथम मार्शल आट्र्स एशियाई खेल 2009 बैंकाक, 100 किग्रा में कांस्य पदक जीता। 
ग्रैंड प्रिक्स 2007 फ्रांस, 90 किग्रा में संयुक्त कांस्य पदक।

कड़ा प्रशिक्षण ले रहे
मनीष ने अपने करियर में हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। वह एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। बड़े खेल आयोजन की तैयारी के लिए वह कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। बता दें कि मनीष पेशेवर पहलवान हैं। वह जूडो गेम में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। उम्मीद है कि वह एशियाई गेमों में भारत के लिए पदक लाएंगे।

 

फिल्मों में भी काम किया
मनीष अभिनेता, मॉडल और कोच भी हैं। वह मैदान पर ही नहीं बल्कि रंगीन पर्दे पर भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। वह ‘लव एंड वॉर’ और मराठी फिल्म ‘पिचकारी’ के अलावा टीवी रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। 2019 में ‘खोज नए स्टार की’ और ‘काव्या का शो’ में भी शो-स्टॉपर रहे। वह फ्रीडम प्रिंस एंड प्रिंसेस में जूरी का भी हिस्सा रहे।

Content Writer

Jasmeet