पेले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, ट्विट मे लिखा - वह एक सुपरस्टार खिलाड़ी थे

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 05:17 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के विख्यात फुटबाल खिलाड़ी पेले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे खेल की दुनिया की अपूरणीय क्षति बताया है। 

श्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘ पेले का निधन से खेल जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है। पेले सुपरस्टार फुटबाल खिलाड़ी थे। उनकी लोकप्रियता देश की सीमाओं से ऊपर थी। उनका उत्कृष्ट खेल और सफलतायें आने वाली पीढि़यों को प्रेरणा देती रहेंगी। उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदना और उनकी शांति के लिए प्रार्थना।'' 

 

ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार और तीन बार के विश्व कप चैम्पियन पेले का गुरुवार को साओ पाउलो के एक अस्पताल में निधन हो गया। फुटबाल जगत के बेताज बादशाह पेले 82 के थे और कैंसर से पीड़ित थे।

Content Editor

Ramandeep Singh