IPL 2026 : IPLके इतिहास में अभी तक नहीं बने ये 5 बड़े रिकाॅर्ड, क्या इस बार बन पाएंगे?

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : देश में 28 मार्च से IPL का 19 वां सीजन शुरु होने वाला है। ऐसे मे ं इस सीजन को लेकर क्रिकेट लवर्स काफी उत्साहित हैं। इस बार सबकी नज़रें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर होंगी, जो डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। याद दिला दें कि 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर RCB ने सालों का सूखा खत्म किया था। IPL के 18 सालों के इतिहास में कई रिकॉर्ड बने और टूटे, लेकिन कुछ ऐसी उपलब्धियां हैं जिन्हें आज तक कोई छू नहीं पाया है। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही 5 दिलचस्प आंकड़ों पर:

1. नॉन-ओपनर के लिए तरस रही है 'ऑरेंज कैप'

IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी, तब से लेकर 2025 तक एक अजीब संयोग रहा है। ऑरेंज कैप (सीजन में सबसे ज्यादा रन) जीतने वाले सभी 14 खिलाड़ी Opener रहे हैं। आज तक मध्यक्रम के किसी भी बल्लेबाज ने यह कैप अपने नाम नहीं की है। क्या इस बार कोई नंबर 3 या 4 का बल्लेबाज यह तिलिस्म तोड़ पाएगा?

2. 300 रन का पहाड़ अब भी अधूरा

T20 क्रिकेट अब पूरी तरह बल्लेबाजों का गेम बन चुका है, लेकिन IPL में अभी तक किसी टीम ने 300 का आंकड़ा पार नहीं किया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इसके सबसे करीब पहुंची है। 2024 में उन्होंने RCB के खिलाफ 287 रन बनाए थे। 2025 में भी हैदराबाद ने 286 और 278 जैसे विशाल स्कोर खड़े किए, लेकिन 300 का जादुई आंकड़ा अब भी एक सपना है।

PunjabKesari

3. भारतीय बल्लेबाजों से 150 रनों की पारी की उम्मीद

क्रिस गेल (175*) और ब्रेंडन मैकुलम (158*) जैसे विदेशी दिग्गजों ने IPL में 150 से अधिक रनों की व्यक्तिगत पारियां खेली हैं, लेकिन किसी भी भारतीय के नाम यह रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल किसी भारतीय द्वारा सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2025 में पंजाब के खिलाफ 141 रन कूटे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस बार कोई भारतीय 'हिटमैन' या 'किंग' 150 का आंकड़ा पार करेगा।

PunjabKesari

4. रोहित शर्मा ने किसी सीजन में नहीं बनाए 600 रन 

सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अपने शानदार IPL करियर में आज तक किसी एक सीजन में 600 रन नहीं बनाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा भी सिर्फ एक बार (2023 में 538 रन) छुआ है। पिछले सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 418 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 2026 में रोहित इस सूखे को खत्म करेंगे।

5. डिफेंडिंग चैंपियन का दबाव

RCB ने 2025 में खिताबी सूखा खत्म कर इतिहास रचा था। अब चुनौती है खिताब को बचाने की। IPL इतिहास में बहुत कम टीमें अपने टाइटल को डिफेंड कर पाई हैं। क्या फाफ डुप्लेसिस या विराट कोहली की अगुवाई वाली यह टीम दोबारा ट्रॉफी उठा पाएगी?

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News