राष्ट्रमंडल कुश्ती: भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 04:08 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय पहलवानों ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में आयोजित राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 30 में से कुल 29 स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं। भारत ने टूर्नामेंट में 29 स्वर्ण के अलावा 24 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 59 पदक जीते। प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को भारत ने 10 स्वर्ण पदक जीते थे। चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में प्रदर्शन एकतरफा रहा जहां उन्होंने दांव पर लगे सभी 10 वजन श्रेणियों के स्वर्ण पदक जीते थे।   

स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में हरियाणा के राजेंद्र कुमार (55 किग्रा), मनीष (60 किग्रा), विकास(63 किग्रा), अनिल कुमार(67), आदित्य कुंडू(72 किग्रा), गुरप्रीत(77 किग्रा), हरप्रीत(82 किग्रा), सुनील(87 किग्रा), हरदीप(97 किग्रा) और नवीन(130 किग्रा) शामिल रहे।  इसके अलावा रजत पदक जीतने वालों में नवीन(55 किग्रा), ज्ञानेंद्र(60 किग्रा), गौरव शर्मा(63 किग्रा), मनीष(67 किग्रा), कुलदीप मलिक(72 किग्रा), मंजीत(77 किग्रा), अमरनाथ(82 किग्रा), प्रभाल सिंह(87 किग्रा), सुमित(97 किग्रा) और सोनू(130 किग्रा) शामिल है।