टोक्यो ओलंपिक कराने के लिए जापान की लगी इतनी लागत, बन सकते थे 300 अस्पताल

punjabkesari.in Saturday, Aug 07, 2021 - 02:59 PM (IST)

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक की आधिकारिक लागत 15.4 बिलियन डॉलर है और आक्सफोर्ड की एक यूनिवर्सिटी के अनुसार यह अब तक के सबसे महंगे ओलंपिक है। इन पैसे से क्या बनाया जा सकता था। जापान में 300 बिस्तर के एक अस्पताल की लागत साढडे पांच करोड़ डॉलर है यानी ऐसे 300 अस्पताल बन सकते थे। वहीं एक प्राथमिक स्कूल करीब डेढ़ करोड़ डॉलर में बन सकता है यानी 1200 स्कूल बनाए जा सकते थे। 

एक बोइंग 747 की कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर है यानी 38 जंबो जेट खरीदे जा सकते थे। जापान के कई सरकारी आडिट के अनुसार टोक्यो खेलों की लागत आधिकारिक आंकड़ों से कहीं अधिक लगभग दुगुनी है। आक्सफोर्ड के एक लेखक बेंट फ्लायबर्ग ने कहा कि आईओसी और मेजबान शहर लागत पर नजर नहीं रखते हैं क्योंकि लागत हमेशा बढ़ती है जिससे आईओसी और मेजबान शहर को शर्मिदगी उठानी पड़ती है।

टोक्यो ओलंपिक की लागत कोरोना महामारी के कारण बढ़ी। पहले खेल एक साल के लिए स्थगित हुए जिससे लागत में 2.8 बिलियन डॉलर इजाफा हुआ। इसके अलावा दर्शकों के प्रवेश पर रोक से करीब 80 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। 

Content Writer

Raj chaurasiya