भारतीय कोच ओलिम्पिक चैम्पियन नहीं बना सकते, बयान पर नाराज हुई विनेश फोगाट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 02:12 PM (IST)

जालन्धर : एशियन गेम्स 2018 में भारत के लिए महिला रैसलिंग में पहला गोल्ड लाने विनेश फोगाट इन दिनों नाराज चल रही है। विनेश ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर नाराजगी की वजह बताते हुए लिखा है कि एक मीडिया समूह ने एक खबर को यह हैडलाइन दी है ‘भारतीय कोच ओलिम्पिक चैंपियन नहीं बना सकते : विनेश फोगाट’। फोगाट का कहना है कि उन्होंने कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया। उनका कहना है कि उनके बयान का तोड़-मरोड़ के पेश किया गया है। 

PunjabKesari

उक्त खबर में लिखा गया है कि विनेश स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थीं। वहां उन्होंने कहा कि भारतीय कोच रिजल्ट जरूर दे सकते हैं। लेकिन ओलिम्पिक जैसे बड़े इवैंट में जहां कंपीटिशन लेवल बहुत ऊंचा होता है वहां विदेशी कोच ही प्लेयर के रोज के दिन की प्लानिंग, प्लेयर की स्पीड, स्टैमिन और स्ट्रैंथ पर अच्छे से काम करते हैं।

PunjabKesari

2014 और 2018 कॉमनवैल्थ गेम्स में 50 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मैडल जीतने वाली विनेश को 2020 में होने वाले टोक्यो ओलिम्पिक में भारत के लिए बड़े पदक की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। विनेश ने कहा था कि एशियन गेम्स से पहले वह हंगरी गई थी। वहां ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने स्पैनिश ग्रांड प्रिक्स में गोल्ड हासिल किया। यह उसी ट्रेनिंग का ही नतीजा था। अगर उन्हें ऐसी ही ट्रेनिंग आगे दो साल मिलती रही तो वह जरूर भारत के लिए ओलिम्पिक मैडल जरूर लाएंगी।

नीरज चोपड़ा के साथ रोमांस की खबर पर भी थी भड़कीं

बता दें कि इससे पहले भी विनेश ने मीडिया को आढ़े हाथों लिया था जब एक हिंदी दैनिक ने उनके और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा में रोमांस शुरू की एक खबर छाप दी थी। विनेश ने तब भी ट्विट कर उक्त खबर की निंदा की थी। उधर, नीरज ने भी इस खबर को सिरे से नकार दिया था। थोड़े दिनों बाद विनेश ने रैसलर सोमबीर राठी से सगाई कर ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News