विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर हुए 100 मिलियन फॉलोवर्स, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 10:43 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट जगत में ही नहीं बल्कि बाहर भी काफी मशहूर हैं। विराट कोहली ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं और वह ऐसा करने वाले सिर्फ पहले क्रिकेटर हैं। विराट की लोकप्रियता क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं हैं और यह उनके सोशल मीडिया फॉलोवर्स से अंदाजा लगाया जा सकता है।

विराट कोहली के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के हैंडल पर 100 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं। इसी के साथ वह पहले भारतीय हस्ती बन गए हैं जिनके नाम इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलॉवर्स हैं वहीं ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग के मामले में भारत में दूसरे स्थान पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं जिनके नाम 60.8 हैं। वहीं तीसरे स्थान पर श्रद्धा कपूर हैं जिनके नाम 58 मिलियन फोलॉवर्स हैं। 

विराट के 100 मिलियन फॉलोवर्स होने के साथ ही उन्होंने दुनिया के कई बड़े फुटबॉल क्लबों को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने स्पेन के फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना को भी पीछे छोड़ दिया है। रियाल मैड्रिड के इंस्टाग्राम पर 95 मिलियन फॉलोवर्स हैं तो वहीं बार्सिलोना के 94 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 

अगर बात करें इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले स्टार की तो पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो सबसे आगे हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 266 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उसके बाद सिंगर एरियाना ग्रांडे का नाम आता है। उनके इंस्टाग्राम पर 224 मिलियन फॉलोवर्स हैं। तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मैसी का नाम आता है। मैस्सी के इंस्टाग्राम पर 187 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News