हैनान दानझाऊ इंटरनेशनल शतरंज – जीत के साथ विदित नें किया प्रतियोगिता का समापन
punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 11:07 PM (IST)
दानझाऊ , चीन ( निकलेश जैन ) में सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के युवा खिलाड़ी विदित गुजराती नें अपनेखराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए अंतिम राउंड में खिताब के प्रबल दावेदार चीन के हाउ वाङ को पराजित कर दिया इस जीत के साथ विदित गुजराती नें अपने आप को 2700 रेटिंग से अधिक का खिलाड़ी बनाए रखा है .इस जीत से विदित ने अपनेइस टूर्नामेंट को 2705 रेटिंग के साथ खत्म किया । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे विदित नें हाउ वाङ के खिलाफ ओपन केटलनओपनिंग का प्रयोग किया और अपने मोहरो की बेहतर स्थिति के चलते दबाव बनाना शुरू कर दिया । खेल की 24 वी चाल मेहाउ वाङ की राजा के तरफ से प्यादे को चलने की चाल नें उनके राजा को कमजोर कर दिया और इसी बात का फायदा उठातेहुए विदित नें 46 चालों मे एक अच्छी और बेहद जरूरी जीत दर्ज की ।
इस हार की वजह से प्रतियोगिता का खिताब मेजबान चीन के हाथ से निकल गया और हंगरी के रिचर्ड रापो नें 4.5 अंक के साथपहला स्थान हासिल कर लिया । चीन के यू यांगी 4 अंक बनाकर दूसरे तो चीन के ही वे यी 4 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे भारत के विदित गुजराती ,रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव और चीन के वाङ हाउ 3.5 अंक बनाकर सयुंक्त चौंथे स्थान पर रहे ।रूस के एर्नेस्टो इनारकेव 3 अंक और मिश्र के अमीन बासेम 2 अंक बना सके ।
10th Hainan Danzhou GM 2019 - Table
Rk. | Name | Rtg. | Nt. | Pts. | n |
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
TB | Perf. | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 |
GM |
2735 |
4.5 |
7 |
14.25 |
2828 |
||||||||||
2 |
GM |
2738 |
4.0 |
7 |
13.75 |
2776 |
||||||||||
3 |
GM |
2741 |
4.0 |
7 |
13.00 |
2775 |
||||||||||
4 |
GM |
2761 |
3.5 |
7 |
12.25 |
2723 |
||||||||||
5 |
GM |
2737 |
3.5 |
7 |
12.25 |
2726 |
||||||||||
6 |
GM |
2707 |
3.5 |
7 |
11.75 |
2730 |
||||||||||
7 |
GM |
2693 |
3.0 |
7 |
9.50 |
2682 |
||||||||||
8 |
GM |
2707 |
2.0 |
7 |
7.25 |
2572 |
||||||||||
TBs: Sonneborn-Berger |