14 साल के बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा के 264 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2019 - 02:48 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: विश्व क्रिकेट के वनडे इतिहास में 3 दोहरे शतक लगाने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) द्वारा बनाया गया 264 रनों का वनडे का सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड आखिरकार टूट ही गया। वही इस कीर्तिमान को तोड़ने वाले बल्लेबाज का नाम अभिनव सिंह (Abhinav Singh) है। जिन्होंने मुंबई इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 265 रनों की पारी खेलकर इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा दिया है।

क्या सच में टूट गया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड 


दरअसल, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने कप्तान रोहित की चुटकी लेते हुए ट्विटर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा, 'रोहित शर्मा हमें कोई ऐसा मिल गया है जो आपके 264 वाली पारी से अच्छा खेला। रिजवी स्प्रिंगफील्ड के अभिनव सिंह ने मुंबई इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नमेंट में 265 रनों की पारी खेली है।' अभिनव के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। खबरों के मुताबिक, उसने ये रन अंडर 14 टूर्नमेंट में 150 गेंदों में बनाए हैं। 

रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड 


वहीं अगर रोहित की बात करें तो यह खिलाड़ी वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में तीन बार (2013, 2015, 2017) दोहरे शतक लगा चुका है। अपनी 264 रनों वाली पारी में रोहित शर्मा ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। उन्होंने रनों का यह अंबार 173 गेंदों में बनाया था। श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच में टीम इंडिया 153 रनों से विजयी रही थी। 

मुंबई इंडियंस का ट्वीट 

neel