IPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी की 15 बैस्ट फोटोज जो रहीं चर्चा में

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 12:33 AM (IST)

खेल डैस्क : एम चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपील ओपनर से पहले रंगारंग कार्यक्रम हुआ जिसमें बॉलीवुड सितारों ने समां बांध दिया। बीसीसीआई ने आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए कई विशेष प्रयास किए थे। क्रिकेट फैंस भी आईपीएल के रंग में रंगे हुए नजर आए। आइए देखते हैं ओपनिंग मुकाबले की टॉप 15 फोटोज- 

 


1. आईपीएल मुकाबले को खास बनाने के लिए भारत के लोकनृत्यों को विशेष स्थान दिया गया। 


 


2. धोनी के संभवत: आखिरी सीजन को यादगार बनने के लिए भारी संख्या में धोनी के प्रशंसक मैदान पर पहुंचे। इस दौरान धोनी के बड़े प्रशंसक ने हार में तिरंगा लेकर सबका ध्यान खींचा।

 

 


3.  आईपीएल के लिए स्टेडियम को खूब सजाया गया था। इस दौरान कलाकारों ने स्टेडियम का माहौल दर्शाने के लिए पेटिंग भी बनाई जिसे सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब पसंद किया। 

 

 

4.  आईपीएल उद्घाटन समारोह में बेहतरीन चीजें भी देखने को मिलीं। भारत चंद्रयान-3 मून लैंडर को चंद्रमा पर उतारने में सफल रहा था। ऐसे में इस स्थिति को 3 डी मॉडल के जरिए दर्शकों को दिखाया गया।

 

5.  ओपनिंग सेरेमनी में विशालकाय ट्रॉफी का डिजाइन भी मैदान पर लाया गया जोकि चर्चा का कारण बना। 

 

 

6. आतिशीबाजी के बीच एम चिदंबरम स्टेडियम का दृश्य बदल गया। ओपनिंग मुकाबले से पहले खूब आतिशबाजी भी की गई।

 

 

7. कार्यक्रम में बॉलीवुड तड़का भी लगा। संगीतकार एआर रहमान महिला गायिका नीति मोहन के साथ देश भक्ति के गीतों पर प्रस्तुति देते देखे गए।

 

 

8. ओपनिंग सेरेमनी को भव्य बनाने के लिए दर्शकों का योगदान सबसे ज्यादा रहा। सभी दर्शकों को बल्ब दिए गए जिसे जगाकर विभिन्न रौशनी की गई।

 

 

 

9. एआर रहमान का साथ देने के लिए गायक सोनू निगम भी पहुंचे। उनके गीतों ने समां बांध दिया।

 

 

10. मुकाबले देखने के लिए अपने नवजात बच्चे के साथ एक कपल भी स्टेडियम में मौजूद रहा। पुरुष ने जहां बेंगलुरु की जर्सी पहन रखी थी तो वहीं, महिला ने चेन्नई सुपर किंग्स की। 

 

 

 

11. पूरे स्टेडियम में धोनी का स्वागत करने के लिए प्रशंसक कई पोस्टर लेकर आए थे।

 

 

12. डीजे ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

 

 

 

13. ओपनिंग सेरेमनी का मुख्य आकर्षण अक्षय कुमार रहे। उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

 

 

 

 

14. लेजर शो विशेष आकर्षण का कारण बना। पूरे स्टेडियम में रंग बिरंगी लेजर लाइट ने सबका मन मोहा।

 

 

 

 

15. ओपनिंग मुकाबले को रोचक बनाने के लिए चीयरलीडर्स भी खूब उत्साहित में दिखीं।
 

 

 

Content Writer

Jasmeet