मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 15 सदस्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव, लिया गया ये बड़ा फैसला

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 03:39 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने पिछले 10 दिनों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी है। इसके चलते देश में क्रिकेट गतिविधियां भी ठप हो गई हैं। अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के शुक्रवार (7 जनवरी) 15 स्टाफ सदस्यों के कोविड​​​​-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तीन दिनों के लिए अपना कार्यालय बंद करने का फैसला किया गया है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मुंबई देश में सबसे ज्यादा कोविड-19 प्रभावित राज्यों में से है। 

एमसीए के एक सूत्र ने कहा, स्टाफ के सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद हमने आज से तीन दिनों के लिए कार्यालय बंद कर दिया है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है कि कोविड-19 वायरस ने एक बार फिर भारत की घरेलू प्रतियोगिताओं को प्रभावित किया है। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में बढ़ते मामलों के बीच 2021-22 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी, कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी20 लीग को स्थगित कर दिया है। इस महीने के अंत में रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी शुरू होने वाली थी। दूसरी और सीनियर महिला टी20 लीग फरवरी में शुरू होने वाली थी। 

इन सभी प्रतियोगिताओं को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि वह खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डालना चाहता। इसलिए यह कड़ा फैसला लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News