टोक्यो ओलंपिक में कोविड के 16 नए मामले सामने आए, तीन खिलाड़ी भी शामिल

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 10:07 AM (IST)

टोक्यो : तोक्यो ओलंपिक खेलों में सोमवार को कोविड-19 के 16 नये मामले दर्ज किए गए जिसमें तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस तरह से खेलों से जुड़े कुल मामलों की संख्या 148 हो गई है। आयोजकों ने कोविड-19 की अपनी दैनिक जानकारी में बताया कि तीन खिलाड़ियों, चार ठेकेदारों, एक कर्मचारी तथा खेलों से संबंधित आठ अन्य व्यक्तियों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है। जिन तीन खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है वे खेल गांव में नहीं रह रहे थे।

खेल गांव खुलने के बाद से वहां अब तक 16 मामले पाए गए हैं। खेलों से संबंधित एक व्यक्ति और एक ठेकेदार जापान के निवासी हैं। तीनों खिलाड़ियों और खेलों से संबंधित सात व्यक्तियों को 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर भेज दिया गया है। टोक्यो पहुंचने के बाद जिन देशों के खिलाड़ियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया उनमें चेक गणराज्य, अमेरिका, चिली, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड शामिल हैं। चेक गणराज्य के चार खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया था जिसके कारण उसे बीच वॉलीबाल और रोड साइकिलिंग से हटना पड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News