PGTI लीग की नीलामी में शामिल होंगे 170 गोल्फर

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 06:01 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (PGTI) की प्रमुख लीग '72 द लीग' की सोमवार को यहां होने वाली पहली नीलामी में 11 देशों के 170 पेशेवर गोल्फर हिस्सा लेंगे। इस लीग में गोल्फरों के लिए कुल 60 स्थान उपलब्ध होंगे, क्योंकि छह फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक अपनी-अपनी टीमों के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन करेगी। 

नीलामी की कुल राशि छह करोड़ रुपए है। PGTIने यह लीग गेम ऑफ लाइफ स्पोर्ट्स (GOLS) के सहयोग से शुरू की है। लीग 21 फरवरी को शुरू होगी और इसका फाइनल छह मार्च को खेला जाएगा। नीलामी के लिए जिन 170 गोल्फर ने अपना नाम दर्ज कराया है, उन्हें तीन श्रेणियों प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर में रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News