श्रीलंका के 18 खिलाड़ियों ने केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 10:55 AM (IST)

कोलंबो : श्रीलंका के 18 क्रिकेटरों ने शुक्रवार को पांच महीने के लिए केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जो साल के अंत में समाप्त हो जाएगा लेकिन पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इनमें शामिल नहीं हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की कि खिलाड़ियों ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा तकनीकी सलाहकार समिति के साथ मिलकर तैयार किए गए और पूर्व में प्रस्तावित अनुबंध पर बिना किसी हिचक के हस्ताक्षर किए। 

श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार कि18 खिलाड़ियों ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जो एक अगस्त 2021 से प्रभावी होगा। नया अनुबंध पांच महीने के लिये होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो जाएगा। तीन खिलाड़ी- धनुष्का गुणतिलक, निरोशन डिकवेला और कुसल मेंडिस- इस समय प्रतिबंध झेल रहे हैं जिससे उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। मैथ्यूज के संबंध में श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि एंजेलो मैथ्यूज इस समय चयन के लिए उपलब्ध नहीं है, इसलिए वह उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे जिनके सामने अनुबंध रखा गया। इसमें कहा गया कि इसुरू उडाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 

Content Writer

Raj chaurasiya