दिल्ली इंटरनेशनल शतरंज –अर्जुन और गुकेश के बीच बाजी ड्रॉ ,भारतीय का खिताब जीतना तय
punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 07:18 PM (IST)
नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) 19वे दिल्ली इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट के नौ राउंड के बाद खिताब कौन जीतेगा इसकी उलझन और बढ़ गयी है पर खिताब इस बार कोई भारतीय खिलाड़ी ही जीतेगा यह तय हो गया है । अंतिम राउंड के ठीक पहले भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन अर्जुन एरिगासी ,डी गुकेश ,अभिजीत गुप्ता ,एसपी सेथुरमन और हर्षा भारतकोठी 7.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर है और इनमे से आखिरी राउंड जीतने वाला कोई भी खिलाड़ी टाईब्रेक के आधार पर विजेता बन सकता है । नौवे राउंड से ठीक पहले अर्जुन , गुकेश और हर्षा सयुंक्त बढ़त पर थे ऐसे में पहले बोर्ड पर अर्जुन एरिगासी और डी गुकेश के बीच सिसिलियन नजडोर्फ ओपनिंग में खेला गया मुक़ाबला 44 चालों में ड्रॉ रहा तो दूसरे बोर्ड पर नीलाश शहा और हर्षा भारतकोठी के बीच बाजी भी अनिर्णीत रही । तीसरे बोर्ड पर अभिजीत गुप्ता नें ईरान के पूरमोसावी सैयद कियान को काले मोहरो से फोर नाइट ओपनिंग में मात देते हुए तो चौंथे बोर्ड पर एसपी सेथुरमन नें काले मोहरो से क्यूजीडी ओपनिंग में रूस के पावेल पोंकरतोव को 39 चालों में हराते हुए सयुंक्त बढ़त में स्थान बना लिया ।अब दसवें राउंड में अभिजीत गुप्ता का सामना गुकेश से , सेथुरमन का सामना हर्षा से तो अर्जुन का सामना कार्तिक वेंकटरन से होगा और ऐसे में जो भी सीधी जीत दर्ज करेगा वह खिताब पर कब्जा जमा सकता है ।
airings/Results
Round 10 on 2022/03/29 at 10:00 hrs
Bo. | No. | Name | Rtg | Pts. | Result | Pts. | Name | Rtg | No. | ||||
1 | 3 | GM | Gupta Abhijeet | 2628 | 7½ | 7½ | GM | Gukesh D | 2614 | 6 | |||
2 | 5 | GM | Sethuraman S.P. | 2619 | 7½ | 7½ | GM | Harsha Bharathakoti | 2499 | 14 | |||
3 | 1 | GM | Erigaisi Arjun | 2660 | 7½ | 7 | GM | Karthik Venkataraman | 2485 | 16 | |||
4 | 31 | IM | Gusain Himal | 2408 | 7 | 7 | GM | Lalith Babu M R | 2558 | 7 | |||
5 | 19 | IM | Tahbaz Arash | 2469 | 7 | 7 | IM | Nigmatov Ortik | 2445 | 24 | |||
6 | 10 | GM | Iniyan P | 2516 | 6½ | 7 | IM | Neelash Saha | 2445 | 23 | |||
7 | 34 | IM | Shahil Dey | 2400 | 6½ | 6½ | GM | Delgado Ramirez Neuris | 2622 | 4 | |||
8 | 13 | GM | Arjun Kalyan | 2506 | 6½ | 6½ | IM | Srihari L R | 2400 | 35 | |||
9 | 33 | IM | Harshavardhan G B | 2402 | 6½ | 6½ | GM | Mirzoev Azer | 2476 | 18 | |||
10 | 37 | IM | Viani Antonio Dcunha | 2397 | 6½ | 6½ | IM | Krishna C R G | 2466 | 20 |