मेजर में पहली बार 2 भारतीय महिला गोल्फर अदिति, दीक्षा ने हासिल किया कट

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 04:15 PM (IST)

लंदन : भारतीय महिला गोल्फ में पहली बार देश की 2 खिलाड़ियों ने किसी मेजर टूर्नामेंट में कट हासिल किया जिसमें अदिति अशोक (Aditi Ashok) और दीक्षा डागर (Diksha Dagar) ने बैक नाइन में शानदार खेल के बूते वाल्टन हीथ में महिला ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई। 

 

अदिति ने बैक नाइन में तीन अंडर और दीक्षा ने दो अंडर का स्कोर बनाकर कट हासिल किया। अदिति (72-69) संयुक्त नौवें स्थान पर चल रही हैं जिससे वह महिला ओपन में अपने सर्वश्रेष्ठ संयुक्त 22वें स्थान में सुधार करना चाहेंगी।

 

दीक्षा ने मेजर टूर्नामेंट में पहला कट हासिल किया, वह संयुक्त 47वें स्थान पर चल रही हैं। भारतीय गोल्फ में यह दूसरा मौका है जब 2 खिलाड़ियों ने किसी मेजर प्रतियोगिता में कट हासिल किया हो। वर्ष 2012 में जीव मिल्खा सिंह और अनिर्बान लाहिड़ी ने ब्रिटिश ओपन में कट में जगह बनाई थी। 

Content Writer

Jasmeet