2 सितंबर Sports Wrap Up : पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Sep 02, 2018 - 08:45 PM (IST)

स्पोटर््स डैस्क : एशियन गेम्स की रंगारंग क्लोजिंग सैरेमनी बेहद खास रही। भारत की ओर से रानी रामपाल ने राष्ट्रीय ध्वज उठाया। वहीं, दूसरी ओर भारत के लिए एकमात्र गोल्ड मैडल लाने वाले बॉक्सर अमित पंघल ने एक रोचक ट्विट किया है। बड़ी बात यह है कि उनके ट्विट पर बॉलीवुड स्टार धर्मेंन्द्र ने भी जवाब दिया है। पंजाब केसरी स्पोट्र्स डेस्क आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको खेल जगत से जुड़ीं अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। पढि़ए एक क्लिक में-
एशियन गेम्स क्लोजिंग सैरेमनी : रानी ने उठाया तिरंगा, बॉलीवुड के गाने भी गूंजे

18वीं एशियन गेम्स की रंगारंग कलोजिंग सैरेमनी शुरू हो गई है। भारत के जकार्ता में हुए यह गेम्स ऐतिहासिक साबित हुए। इन गेम्स में कुल 69 मैडल हासिल करने के साथ भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। भारत ने 15 गोल्ड 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मैडल हासिल किए। खास बात यह है कि भारत के गोल्ड और सिल्वर मैडलों की संख्या बढ़ी है। इससे पहले भारत ने 1951 में हुईं एशियन गेम्स में 15 गोल्ड जीते थे। बहरहाल, गेम्स की क्लोजिंग सैरेमनी में भारतीय दल की अगवाई वुमैंस हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल कर रही हैं। भारी बारिश के बावजूद भी सैरेमनी जारी है। 

बॉक्सर अमित पंघल का यह ट्विट पढ़कर खुश हो जाएंगे आप


18वीं एशियाई खेल भारतीय खेल इतिहास के लिए यादगार रहीं। भारत ने इन खेलों में सर्वाधिक 69 मैडल हासिल किए। भारत ने 15 गोल्ड मैडल जीतकर 1951 में जीते गए मैडलों की बराबरी भी की। इसके साथ ही भारत ने सिल्वर मैडल लाने का अपना रिकॉर्ड और बेहतर किया। इन 15 गोल्ड मैडल्स में सर्वाधिक 7 मैडल्स एथलैटिक्स में आए। गेम्स के आखिरी दिन भारतीय बॉक्सर अमित पंघल ने भारत को 49 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मैडल लाकर दिया।

एशिया कप में हार्दिक पांड्या को आराम ना दिए जाने की वजह आई सामने


एशिया कप में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। जहां विराट कोहली को इस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया है तो वहीं खबरें आ रही थी कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भी एशिया कप के लिए आराम दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि इस टूर्नामेंट में शिखर धवन को उप-कप्तान चुना गया है।

B'day special: जानें, ईशांत के क्रिकेट करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें


 भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का आज यानि कि 2 सिंतबर को जन्मदिन हैं। इनका जन्म 2 सिंतबर 1988 में दिल्ली में हुआ। छोटी सी उम्र में हीं इन्होंने क्रिकेट करियर में अपने पैर जमा लिए थे और फैंस का दिल जीत लिया था। वह अपनी तेज गेंदबाजी के साथ साथ अपने लंबे बालों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। ईशांत के क्रिकेट करियर की बात की जाएं तो इन्होंने पहली बार दिल्ली रणजी टीम में गेंदबाजी की, ऐसी गेंदबाजी को देखकर ही इन्होंने तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की याद दिला दी थी। 

रोनाल्डो फिर गोल करने से चूके लेकिन बेटे ने पहले मैच में 4 गोल दागे


रीयाल मैड्रिड से इटली के क्लब यूवेंटस से जुडऩे वाले पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार तीसरे मैच में टीम के लिए गोल करने में नाकाम रहेे लेकिन उनके बेटे ने यूवेंटस की अंडर-नौ टीम की ओर से पदार्पण करते हुए चार गोल किए। आठ साल के जूनियर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने पिता की तरह सात नंबर की जर्सी पहन कर उतरे थे। उन्होंने लुसेंटो के खिलाफ दोनों हाफ में गोल दागे जिससे टीम ने 5-1 से जीत दर्ज की।

US Open: जोकोविच चौथे दौर में, पांचवीं सीड क्वीतोवा बाहर


विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में भी अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुये आसान जीत के साथ चौथे दौर में जगह बना ली जबकि महिलाओं में उच्च वरीय खिलाड़ियों के निरंतर उलटफेर के बीच पांचवीं सीड पेत्रा क्वीतोवा हारकर बाहर हो गयी हैं। सर्बिया के जोकोविच ने फ्रांस के स्टार खिलाड़ी रिचर्ड गास्के को लगातार सेटों में 6-2 6-3 6-3 से हराकर पुरूष एकल के तीसरे दौर का मुकाबला जीत लिया।

Asian games 2018: गुमनाम खेलों से चमकी भारत की किस्मत


भारत के एशियाई खेलों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में कई ऐसे गुमनाम खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिनके बारे में अब से पहले चंद ही लोग जानते थे। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में रविवार को समाप्त हुये 18वें एशियाई खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर पिछले 67 वर्षाें में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कुछ ऐसे खेलों की अहम भूमिका रही जिनके बारे में सामान्य ज्ञान की किताबों में भी जानकारी नहीं मिलती है। 

चीन की दादागिरी में लगी सेंध, गोल्ड भी कम हुए मैडलों की संख्या भी


एशियाई खेलों की महाशक्ति चीन की इन खेलों में चली आ रही दादागिरी में इस बार सेंध लग गई और उसने पिछले 20 साल का अपना सबसे कमजोर प्रदर्शन किया। इसके बावजूद चीन पदक तालिका में लगातार 10वीं बार शीर्ष पर रहा। चीन ने 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों से हर बार पदक तालिका में शीर्ष स्थान अपने कब्जे में रखा है और किसी अन्य देश को अपने आसपास भी फटकने नहीं दिया है। लेकिन इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में हुए 18वें एशियाई खेलों में उसके वर्चस्व में सेंध लग गयी और पिछले 20 वर्षों में यह पहला मौका है जब वह अपनी स्वर्ण संख्या को 150 नहीं पहुंचा सका। 

800 मीटर दौड़ में गोल्ड फिसलने पर पहली बार बोले जानसन - हैरान नहीं कि गोल्ड मनजीत ने जीता


 जिनसन जानसन के लिए 800 मीटर की दौड़ नहीं जीत पाना निराशाजनक रहा लेकिन एशियाई खेलों की 1500 मीटर स्पर्धा के चैंपियन जिनसन जानसन अपनी पसंदीदा स्पर्धा 800 मीटर में हमवतन मनजीत सिंह से पिछडऩे से हैरान नहीं हैं। जानसन ने कहा- हां, 800 मीटर मेरी पसंदीदा स्पर्धा है और मैं इसमें स्वर्ण पदक जीतना पसंद करता। इसलिए इस तरह से मैं निराश हूं लेकिन मुझे खुशी है कि किसी और देश की जगह दो भारतीयों ने स्वर्ण और रजत पदक जीता।

विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह

विश्व शतरंज संघ द्वारा नवंबर में होने वाली विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप के खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गयी है है । चयन के विभिन्न मापदंडो के अनुसार दुनिया भर से 64 खिलाड़ियों की बीच  नाक आउट आधार पर खेली जाने वाली विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में भारत से चार खिलाड़ियों को जगह मिली है । पूर्व में तीन बार विश्व उपविजेता रह चुकी भारतीय ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी इस बार विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में दो वर्षो के बाद वापसी करती नजर आएंगी , पिछली बार की कांस्य पदक विजेता हारिका द्रोणावल्ली ,राष्ट्रीय चैम्पियन पदमिनी राऊत और उनके अलावा 2016 की एशियन विजेता भक्ति कुलकर्णी को भी विश्व चैंपियनशिप में स्थान मिला है ।
 

Jasmeet