महिला जूनियर विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 04:17 PM (IST)

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप 2021 के लिए गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के खिलाड़यिों के नामों की घोषणा की। टीम का कप्तान सलीमा टेटे को बनाया गया है। 

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट को ओमिक्रॉन-खतरे के कारण 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। यह प्रतियोगिता अब 1 अप्रैल 2022 को दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में शुरू होने वाली है। भारत को जर्मनी, मलेशिया और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है। भारतीय टीम की कप्तानी सलीमा टेटे और उप कप्तान इशिका चौधरी करेंगी। 

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत दो अप्रैल 2022 को वेल्स जूनियर महिला के खिलाफ करेगी। उसके बाद तीन अप्रैल 2022 को जर्मन जूनियर टीम के खिलाफ भारत का मैच होगा और आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में टीम पांच अप्रैल 2022 को मलेशिया के साथ भिड़ेगी। टूर्नामेंट का क्वाटर्र फाइनल आठ अप्रैल 2022 को होगा, जबकि सेमीफाइनल 10 अप्रैल 2022 और फाइनल 12 अप्रैल 2022 को खेला जाएगा। 

टीम

गोलकीपर: बिचु देवी खरीबाम, खुशबू
डिफेंडर: मरीना लालरामनघाकी, प्रीति, प्रियंका, इशिका चौधरी (उप कप्तान), अक्षता अबसो देखाले
मिडफील्डर: वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे (कप्तान), रीत, अजमीना कुजूर, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी, बलजीत कौर
फॉरवर्ड: लालरिंदिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका, संगीता कुमारी
स्टैंडबाय: माधुरी किंडो, नीलम, मंजू चौरसिया, रुतुजा दादासो पिसल, अन्नू। 

Content Writer

Sanjeev