20 साल के सैम कुरेन ने IPL में Hat-trick लेकर रचा इतिहास, तोड़ा रोहित का बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2019 - 12:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: सैम कुरेन की हैट्रिक और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी से किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के आखिरी सात विकेट आठ रन के अंदर निकालकर सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में 14 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। ऐसे में पंजाब के इस युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने आईपीएल में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए है। 

सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेकर IPL में रचा इतिहास 

सैम कुरेन आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 20 साल और 302 दिन में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित के नाम दर्ज था जिन्होंने 22 साल, 6 दिन में हैट्रिक लगाकर यह कारनामा किया था। सैम कुरेन ने आईपीएल-12 के 2 मैचों में एक हैट्रिक के साथ 6 विकेट चटकाकर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इससे पहले के उनके करियर की बात करें, तो सैम कुरेन ने 49 टी-20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार 4-4 विकेट भी लिए।

सैम कुरेन का इस साल IPL में अबतक का परफॉर्मेंस 

पहले तीन ओवर- 0 पर 48
अगले तीन ओवर- 4 पर 15 

IPL में  पंजाब के लिए हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी

युवराज सिंह- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ (डरबन, 2009)
युवराज सिंह- डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ (जोहानिसबर्ग, 2009)
अक्षर पटेल- गुजरात लॉयन्स के खिलाफ (राजकोट, 2016)
सैम कुरेन- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ (मोहाली, 2019)

 

 

 

 

neel