आईएमसीए माइंड विश्व चैंपियनशिप - शतरंज में विदित पदक की ओर

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 09:56 PM (IST)

हेंगसुई , चीन ( निकलेश जैन ) में शुरू हुए आईएमसीए माइंड चैंपियनशिप में भारत के तीन सितारे भाग ले रहे है ।माइंड चैंपियनशिप में शतरंज में रैपिड और ब्लिट्ज़ स्पर्धा पुरुष और महिला वर्ग में स्पर्धाए खेली जाएगी । 14 मई से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 18 मई तक खेली जाएगी ।प्रतियोगिता में विश्व शतरंज संघ नें हर वर्ग में 16 खिलाड़ियों का चयन किया है । हालांकि मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और नंबर 2 फबियानों करुयाना जैसे खिलाड़ियों नें प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है फिर भी विश्व टॉप 20 के कई खिलाड़ियों की मोजूदगी से प्रतियोगिता आसान नहीं है । 

 

पुरुष वर्ग में विदित पदक   की ओर - भारत के नंबर 3  शतरंज खिलाड़ी और प्रतियोगिता में विश्व शतरंज संघ द्वारा चयनित एकमात्र भारतीय खिलाड़ी विदित गुजराती नें रैपिड वर्ग में 8राउंड के बाद 4.5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर चल रहे है और 11 राउंड के मुक़ाबले में अगर वह अगले तीन राउंड और अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखते है तो भारत को पदक दिला सकते है । फिलहाल पहले स्थान पर उक्रेन के एंटोन कोरोबोव 6.5 अंक के साथ तो 5 अंको के साथ वियतनाम के ले कुयांग लिम दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

Rank after Round 8

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 4   GM Korobov Anton UKR 2756 6,5 0,0 31,5 2963 20 40,2
2 10   GM Le Quang Liem VIE 2706 5,0 0,0 33,0 2817 20 23,6
3 14   GM Vidit Santosh Gujrathi IND 2664 4,5 0,0 33,5 2773 20 24,6
4 12   GM Ponomariov Ruslan UKR 2682 4,5 0,0 33,0 2762 20 18,0
5 5   GM Dominguez Perez Leinier USA 2752 4,5 0,0 32,0 2745 20 -1,0
6 9   GM Fedoseev Vladimir RUS 2718 4,5 0,0 31,5 2755 20 8,8
7 2   GM Yu Yangyi CHN 2784 4,5 0,0 31,0 2768 20 -2,8
8 8   GM Gelfand Boris ISR 2719 4,0 0,0 29,5 2718 20 0,2
9 15   GM Cheparinov Ivan GEO 2629 4,0 0,0 28,0 2727 20 21,2
10 6   GM Rapport Richard HUN 2739 4,0 0,0 27,0 2683 20 -12,2
11 3   GM Andreikin Dmitry RUS 2759 3,5 0,0 30,0 2692 20 -15,6
12 16   GM Jones Gawain C B ENG 2622 3,5 0,0 25,0 2668 20 9,4
13 13   GM Mamedov Rauf AZE 2667 3,0 1,0 26,0 2618 20 -11,4
14 7   GM Bu Xiangzhi CHN 2722 3,0 0,0 26,0 2620 20 -23,6
15 11   GM Leko Peter HUN 2702 2,5 0,5 26,5 2566 20 -28,8
16 1   GM Wang Hao CHN 2795 2,5 0,5 26,0 2559 20 -50,6

 

महिला वर्ग की बात करे तो रैपिड में भारत की दोनों खिलाड़ी कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली रैपिड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है और पदक की दौड़ से बाहर नजर आ रही है । हरिका जहां 3.5 अंको के साथ 10 वे तो हम्पी 2.5 अंको के साथ 15 वे स्थान पर चल रही है । 

Rank after Round 8

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 15   GM Zhao Xue CHN 2419 5,5 1,5 31,5 2599 20 38,6
2 4   GM Gunina Valentina RUS 2491 5,5 1,0 33,0 2618 20 26,8
3 3   GM Kosteniuk Alexandra RUS 2498 5,5 0,5 31,5 2613 20 24,4
4 12   IM Bodnaruk Anastasia RUS 2437 5,0 0,0 29,0 2557 20 25,4
5 5   IM Abdumalik Zhansaya KAZ 2490 4,5 0,5 32,5 2515 20 6,0
6 2   GM Muzychuk Mariya UKR 2511 4,5 0,5 32,0 2520 20 2,4
7 7   GM Dzagnidze Nana GEO 2474 4,0 0,0 32,5 2472 20 -0,8
8 1   GM Lei Tingjie CHN 2528 4,0 0,0 29,5 2461 20 -14,4
9 6   GM Tan Zhongyi CHN 2482 4,0 0,0 28,0 2458 20 -5,4
10 11   GM Harika Dronavalli IND 2440 3,5 0,0 29,5 2418 20 -5,2
11 9   GM Stefanova Antoaneta BUL 2455 3,5 0,0 29,0 2435 20 -5,0
12 10   GM Ushenina Anna UKR 2444 3,5 0,0 28,0 2408 20 -8,2
13 13   GM Krush Irina USA 2430 3,5 0,0 27,0 2417 20 -3,4
14 14   IM Paehtz Elisabeth GER 2420 3,5 0,0 26,0 2401 20 -4,8
15 8   GM Koneru Humpy IND 2472 2,5 0,0 29,5 2310 20 -34,4
16 16   GM Khotenashvili Bela GEO 2406 1,5 0,0 28,5 2192 20 -42,0

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News