इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 3 भारतीय खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं यह खास उपलब्धियां

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 11:41 AM (IST)

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रंखला का दूसरा मैच सोफिया गार्डन में होने जा रहा है। मैनचेस्टर में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, तो वहीं दूसरे मैच में भारत मेजबान टीम को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। मैच जीतकर विराट एंड कंपनी श्रृंखला अपनी झोली में डालना चाहेगी। भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में लगातार छठी श्रृंखला जीतने की दहलीज पर है। मेजबान टीम के खिलाफ दूसरे मैच में भारत के 3 खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे तो वह कुछ खास उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय टी 20 में रोहित पूरे कर सकते हैं 2000 रन
इस मैच में हिटमैन अगर 19 रनों का आंकड़ा छू लेते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे। अगर रोहित यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह भारत के दूसरे और ओवरआॅल पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इनसे पहले विराट कोहली, मार्टिन गुप्टिल, ब्रैंडम मैक्कलम और पाकिस्तान के शोएब मलिक यह कारनामा कर चुके हैं।

- विराट कोहली (भारत)- 2012 रन

- मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 2271 रन

- ब्रैंडम मैक्कलम (न्यूजीलैंड)- 2140 रन

- शोएब मलिक (पाकिस्तान)- 2039 रन

- रोहित शर्मा (भारत)- 1981*



धोनी ऐसा करने वाले बन सकते हैं चौथे भारतीय खिलाड़ी 
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगर इंग्लैंड के खिलाफ 45 रन बना लेते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में 1500 रन बनाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इनसे पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। धोनी ने अब तक टी20 में 1455 रन बनाए हैं। 



बुमराह को पछाड़ सकते हैं चहल
भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टीम में 41 विकेट लिए हैं ऐसे में वह अगर इस मैच में 3 विकेट और ले लेते हैं तो वह जसप्रीत बुमराह (43 विकेट) को पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि यह करना काफी कठिन होगा, लेकिन अगर वो ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह विकेटों के मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे।

Punjab Kesari