पंजाब महिला हॉकी टीम के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का चयन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 09:07 PM (IST)

जालंधर : गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम के लिए 30 संभावित हॉकी खिलाड़यिों का चयन किया गया है। हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने बुधवार को बताया कि 30 सितंबर से सात अक्टूबर तक राजकोट (गुजरात) में शुरू होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम के चयन हेतु बलदेव सिंह (द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित), ओलिम्पियन बलविंदर सिंह शम्मी, सुखजीत कौर (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) और कोच अमरजीत सिंह की चयन समिति ने 30 संभावित हॉकी खिलाड़यिों का चयन किया है।

इस टीम में गुरजीत कौर, सियामी (दोनों ओलंपियन), योगिता बाली, नवप्रीत कौर, राजविंदर कौर, बलजीत कौर, जसप्रीत कौर, रणसनप्रीत कौर, हरदीप कौर, रितु रानी, गगन, प्रियंका, रोन्सेलीन रिलेटा, रिंट (सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), सिमरन चोपड़ा, जसदीप कौर, कमलप्रीत कौर, ज्योतिका, किरणदीप कौर (सीनियर), नवजोत कौर, किरणदीप कौर (जूनियर), महिमा , काजल, अमरदीप कौर, सिमरन सैनी, प्रियंका (जूनियर), तरणप्रीत कौर, शालू, सोनी और रीना (सभी राष्ट्रीय खिलाड़ी) का नाम शामिल है। शम्मी ने कहा कि इन 30 संभावित खिलाड़यिों के लिए पांच से 25 सितंबर तक अमृतसर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News