32वां ऑल इंडिया बाबा फरीद गोल्ड कप हाकी टूर्नामेंट 19 से

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 03:56 PM (IST)

जैतो : बाबा फरीद हॉकी क्लब फरीदकोट 19 से 23 सितंबर तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड फरीदकोट में 32वें अखिल भारतीय बाबा फरीद गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। यह टूर्नामेंट बाबा फरीद आगमन पर्व पर आयोजित किया जा रहा है। 

बाबा फरीद हॉकी क्लब फरीदकोट के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह मौड पूर्व डी.आई. जी.व प्रैस सचिव जसवंत सिंह पुरबा के मुताबिक इस राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में देश की 12 प्रमुख टीमें भाग लेंगी जिनमें जरखड़ अकादमी, ई.एम.ई. जालंधर, ए.एम.सी. जालंधर, डी.एस.एफ. जालंधर, सी.आर.पी.एफ .नवी दिल्ली, भारतीय नौसेना मुंबई, पी.एस.पी.सी. पटियाला, रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, लवली यूनिवर्सिटी, मेलबर्न क्लब फरीदकोट क्लब इलेवन आदि भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार फरीदकोट करेंगे। इस टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News