विम्बल्डन में बंटेंगे 4.35 करोड़ पाऊंड, 11.1 प्रतिशत बढ़ी ईनामी राशि

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 07:49 PM (IST)

लंदन : ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (एईएलटीसी) ने विम्बल्डन ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के लिए 4.35 करोड़ पाऊंड की रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है। साल 2021 के मुकाबले 2022 में टेनिस प्रतियोगिताओं की इनामी राशि में 11.1 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। घास पर होने वाला सबसे पुराना टेनिस दंगल 27 जून से 10 जुलाई के बीच होने वाला है। 3 साल बाद पहली बार कोई चैम्पियनशिप पूरी क्षमता के साथ आयोजित हो रही है।

टूर्नामेंट के लिए आवंटित इनामी राशि में से पुरुष एवं महिला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 20-20 लाख पाऊंड दिए जाएंगे। 2020 में चैंपियनशिप के रद्द होने के बाद, उन खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि के बदले कुल एक करोड़ पाऊंड का भुगतान किया गया था जो उस वर्ष प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश के लिए योग्य थे।

क्वालिफाइंग कॉम्पिटिशन प्राइज मनी फंड को 2021 की तुलना में 26 फीसदी और 2019 की तुलना में 48.1 फीसदी से बढ़ाया गया है। पहले दौर में हिस्सा लेने वाले मुख्य ड्रॉ एकल खिलाड़ी 50,000 पाऊंड के लिए खेलेंगे। व्हीलचेयर और क्वाड व्हीलचेयर आयोजनों के लिए कुल पुरस्कार राशि में 2021 की तुलना में 19.8 प्रतिशत की वृद्धि और 2019 की तुलना में 40.1 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। डबल्स और मिक्स्ड डबल्स पुरस्कार राशि में 2021 में क्रमश: 9.6 और 17.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News