4,4, 6,4, 4 : दिल्ली के बल्लेबाज ने धोनी का पुराना गेंदबाज पीटा, देखें वीडियो
punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 09:42 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल बहुत अच्छी फार्म में दिखे। दिल्ली की ओर से दूसरी ही ओवर में ही पोरेल ने तुषार देशपांडे को आड़े हाथों ले लिया। देशपांडे जोकि धोनी की खोज माने जाते हैं, इस साल राजस्थान के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। अपने पहले ही ओवर में उन्हें खराब गेंदों पर नसीहत मिली। पोरेल ने इस ओवर से 23 रन खींचे। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक बरकरार रखने से पहले चार चौके और एक छक्का लगाया।
यहां देखें वीडियो LINK
अभिषेक पोरेल 14वें ओवर में 37 गेंदों पर 49 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर आउट हो गए। 22 वर्षीय पोरेल ने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का विकल्प चुना था। अभिषेक के अलावा केएल राहुल ने 38, स्टब्स ने 34 तो अक्षर पटेल ने 34 रन बनाकर स्कोर 188 तक पहुंचा दिया। दिल्ली ने 15 ओवरों तक सिर्फ 111 रन ही बनाए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले पांच ओवरों में ही 77 रन जोड़ दिए।
अभिषेक पोरेल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए और अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 रन बनाए। दो मैचों के बाद, इस युवा खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 25 गेंदों पर 33 रन बनाए। बता दें कि अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स पर एक विकेट की रोमांचक जीत के साथ अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत दर्ज की। दिल्ली इस मैच के शुरू होने से पहले आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।