4 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने क्रिकेट के साथ देश भक्ति में किया टॉप

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 12:52 PM (IST)

नई दिल्ली : देश कोई भी हो उनके खेल या अभिनय सितारों में हमेशा देश भक्ति रगों में खून की तरह दौड़ती है। भारत के पास भी कई ऐसे क्रिकेटर है जोकि ताउम्र अपनी देश भक्ति के लिए जाने लगे। स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चार भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जोकि देश भक्ति के लिए जाने जाते हैं।

सचिन तेंदुलकर

सचिन भारतीय क्रिकेट टीम में संभवत: ऐसे पहले शख्स हैं जिन्होंने 24 साल लंबे करियर के दौरान अपने हेल्मेट पर तिरंगे का लोगो लगाया। खास बात यह थी कि तेंदुलकर को देखकर ही भारत के अन्य क्रिकेटरों ने भी अपने हेल्मेट पर तिरंगा लगाना शुरू कर दिया। वैसे भी सचिन भारतीय वायु सेना में लैफ्टिनेंट कर्नल हैं।

गौतम गंभीर

श्रीनगर में बम धमाके हो गुलाम कश्मीर में हिंसा की वारदातें गौतम गंभीर का रुख हमेशा पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त रहा। गंभीर कई बार कश्मीर के मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उमर अकमल के साथ ट्विट वार कर चुके हैं। वैसे भी मैदान पर अफरीदी के प्रति उनके तेवर से हर कोई वाकिफ है।

वीरेंद्र सहवाग

भारत के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग भी समय-समय पर सेना के जवानों के प्रति सम्मान जताते रहते हैं। कारगिल दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस। वह हर मौके पर देश भक्ति की भावना से ओतपोत अपने विचार देते रहते हैं। देश के अहम मुद्दों पर उनके विचार जरूर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

धोनी इंडियन आर्मी की पैराशूट दस्ते में कर्नल तैनात हैं। भारतीय टीम जब 2019 क्रिकेट विश्व से लौटी थी तब धोनी ने अपनी फौज की ड्यूटी ज्वाइंन कर सबका दिल जीत लिया था। हालांकि विश्व कप के दौरान भी धोनी ने अपनी बटालियन के लोगो वाले ऐसे दस्ताने पहने थे जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई थी। हालांकि नियमों के कारण धोनी को वह दस्ताने अगले मैचों में नहीं पडऩे पड़े।

Jasmeet