धोनी के जन्मदिन से पहले विजयवाड़ा में लगा 41 फीट लंबा पोस्टर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 11:17 PM (IST)

खेल डैस्क : टीम इंडिया को 2007 का टी-20 विश्व कप और 2011 का क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले देश ही नहीं विदेशों में भी बसे हैं। आगामी 7 जुलाई को उनका जन्मदिन हैं ऐसे में देश के विजयवाड़ा शहर में धोनी के जन्मदिन को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को नेतृत्व कर चार खिताब जीतने वाले धोनी की दक्षिण भारत में फैंस खूब इज्जत करते हैं। अब धोनी के आने वाले 41वें जन्मदिन को लेकर फैंस ने उनका 41 फुट लंबा पोस्टर तैयार किया है। बीते दिन इसे धूम धड़ाके के साथ लगाया गया। पोस्टर में 2011 विश्व कप में लगाए गए आखिरी सिक्स वाले स्टाइल में धोनी दिख रहे हैं। 

Vijayawada, Dhoni birthday, MS Dhoni, Mahendra singh dhoni, cricket news in hindi, विजयवाड़ा, धोनी का जन्मदिन, एमएस धोनी, महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट समाचार हिंदी में
बता दें कि एमएस धोनी अपने परिवार के साथ अभी लंदन में हैं। संभव है कि इस बार महेंद्र सिंह अपना जन्मदिन इंग्लैंड के लंदन शहर में सेलिब्रेट करेंगे। साक्षी धोनी ने शनिवार शाम को लंदन से धोनी की लेटेस्ट फोटो भी शेयर की थी जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। टीम इंडिया भी इंगलैंड में हैं जोकि कुछ दिनों में टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज खेलने वाली है। उम्मीद है कि धोनी भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम भी पहुंचेंगे। 

Vijayawada, Dhoni birthday, MS Dhoni, Mahendra singh dhoni, cricket news in hindi, विजयवाड़ा, धोनी का जन्मदिन, एमएस धोनी, महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट समाचार हिंदी में

बहरहाल, धोनी बीते दिनों जंगल में एक वैद से इलाज करवाने के कारण भी चर्चा में आए थे। दरअसल, धोनी के घुटनों में दर्द रहता है ऐसे में वह झारखंड के जंगलों में एक वैद से मिले और चैकअप कर दवा ली थी। मीडिया रिपोटर््स में दावा किया कि वैद ने दवा के कुल 40 रुपए लिए थे। उक्त परिवार के साथ धोनी की एक फोटो भी खूब वायरल हुई थी। 

 

यह भी पढ़ें : -  WWE Star Lana ने बिकिनी पहन मनाया अमेरिका डे, फैंस को दिखाया अपना Hot अवतार

यह भी पढ़ें : - ENG v IND : भारतीय फैंस के साथ नस्ली दुर्व्यवहार, शिकायत के बाद भी नहीं लिया गया एक्शन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News