शतरंज ओलिम्पियाड छठवाँ दिन जॉर्जिया पर धमाकेदार जीत के साथ महिला वर्ग में भारत नें बनाई एकल बढ़त

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 06:23 PM (IST)

Niklesh Jain Report from Chennai Chess Olympiad 

मामल्लापुरम,( निकलेश जैन ) 44वें शतरंज ओलिम्पियाड में छठवाँ दिन भारत की प्रमुख महिला टीम के नाम रहा और उन्होने खिताब की प्रबल दावेदार और चार बार की ओलंपियाड विजेता जॉर्जिया को पराजित करते हुए ना सिर्फ पदक की ओर आरके और मजबूत कदम बढ़ाया पर साथ लगातार छठी जीत के साथ एकल बढ़त भी कायम कर ली है । आज टीम को जीत का रास्ता दिखाया भारत की सफलतम महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें और उन्होने पहले बोर्ड जॉर्जिया टीम की सबसे बड़ी खिलाड़ी नाना दगनिडजे को सफ़ेद मोहरो से बेनोनी ओपनिंग मे पराजित किया , तीसरे बोर्ड पर वैशाली आर नें अनुभवी लेला जवाखिश्विली को पराजित किया जबकि दूसरे बोर्ड पर हरिका द्रोणावल्ली नें नीनों बतसियशविली से तो चौंथे बोर्ड पर तानिया सचदेव नें सलोमे मेलिया से ड्रॉ खेलते हुए टीम को 3-1 से एकतरफा जीत दिला दी । महिला वर्ग मे रोमानिया नें आज उक्रेन को ड्रॉ पर रोका तो अजरबैजान नें कजाकिस्तान को 3-1 से पराजित किया और अब जहां भारत 12 अंको पर है तो रोमानिया और अजरबैजान 11 अंक तो उक्रेन 10 अंको पर खेल रहा है , भारत की महिला बी टीम नें चेक गणराज्य से ड्रॉ खेला तो सी टीम नें औस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया ।

पुरुष वर्ग में हरीकृष्णा और गुकेश जीते पर भारत जीत से चूका

PunjabKesari

पुरुष वर्ग में आज पहले टेबल पर भारत की टीम बी नें अर्मेनिया के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया पर जीत के करीब जाकर टीम को हार का सामना करना पड़ा । पहले बोर्ड पर भारत के डी गुकेश नें प्रतियोगिता में अपनी छठी जीत हासिल की और उन्होने सर्गिसियन गेब्रियल को मात दी और टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी और दूसरे बोर्ड पर निहाल नें हरांत मेलकुमयान से ड्रॉ खेलकर 1.5-0.5 से टीम को आगे कर दिया पर तीसरे बोर्ड अधिबन भास्करन समवेल सहकायन से तो चौंथे बोर्ड पर रौनक साधवानी रोबर्ट होवहनीसयन से पराजित हो गए और टीम 2.5-1.5 से मुक़ाबला जीता ।  

पुरुष की ए टीम को भी आज पेंटाला हरीकृष्णा नें उज्बेकिस्तान के खिलाफ पहले बोर्ड पर विश्व रैपिड चैम्पियन अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक को मात देकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया पर बाद में विदित गुजराती और अर्जुन एरिगासी का मैच ड्रॉ रहा जबकि कृष्णन शशिकिरण की हार के चलते 2-2 से भारत को ड्रॉ खेलने को विवश होना पड़ा । भारत की सी टीम नें आज जरूर लिथुयनिया को 3.5-0.5 से हराकर बहुत बड़ी जीत हासिल की । परूष वर्ग में अब अर्मेनिया पहले ,यूएसए दूसरे और भारत बी तीसरे स्थान पर चल रही है 

Rank after Round 6 - Open

Rk. SNo FED   Team Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4 
1 12 ARM   Armenia ARM 6 6 0 0 12 118,5 17,5 44
2 1 USA   United States of America USA 6 5 1 0 11 109 16 44
3 11 IND   India 2 IND2 6 5 0 1 10 124,5 19 44
4 14 UZB   Uzbekistan UZB 6 4 2 0 10 122 19 43
5 15 FRA   France FRA 6 4 2 0 10 116 18 41
6 2 IND   India IND 6 4 2 0 10 115 17 45
7 7 NED   Netherlands NED 6 5 0 1 10 113,5 18,5 40
8 32 CUB   Cuba CUB 6 4 2 0 10 113,5 17,5 43
9 16 IND   India 3 IND3 6 5 0 1 10 109,5 17 39
10 9 GER   Germany GER 6 5 0 1 10 101,5 16,5 41
11 40 KAZ   Kazakhstan KAZ 6 5 0 1 10 96 17,5 33
12 23 SRB   Serbia SRB 6 5 0 1 10 93 15,5 38
13 37 PER   Peru PER 6 5 0 1 10 82 16 34
14 10 ENG   England ENG 6 4 1 1 9 115 16,5 47
15 4 ESP   Spain ESP 6 4 1 1 9 111,5 16,5 46
16 22 ISR   Israel ISR 6 4 1 1 9 104,5 17,5 42
17 25 GRE   Greece GRE 6 4 1 1 9 102,5 17,5 40
18 8 UKR   Ukraine UKR 6 4 1 1 9 100,5 17,5 38
19 6 AZE   Azerbaijan AZE 6 4 1 1 9 100 16,5 41
20 13 IRI   Iran IRI 6 4 1 1 9 97,5 16 42

 

Rank after Round 6 - Women

Rk. SNo FED   Team Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4 
1 1 IND   India IND 6 6 0 0 12 122 18,5 42
2 6 AZE   Azerbaijan AZE 6 5 1 0 11 123,5 18,5 44
3 20 ROU   Romania ROU 6 5 1 0 11 104 16,5 40
4 4 POL   Poland POL 6 5 0 1 10 145 19,5 48
5 2 UKR   Ukraine UKR 6 4 2 0 10 129 17,5 49
6 9 ARM   Armenia ARM 6 5 0 1 10 125,5 20 40
7 15 BUL   Bulgaria BUL 6 5 0 1 10 115 18,5 41
8 19 ISR   Israel ISR 6 5 0 1 10 109 17 40
9 3 GEO   Georgia GEO 6 5 0 1 10 108,5 16 47
10 24 VIE   Vietnam VIE 6 5 0 1 10 100 16 40
11 17 NED   Netherlands NED 6 5 0 1 10 98,5 16,5 41
12 13 ESP   Spain ESP 6 4 1 1 9 118 19 39
13 27 GRE   Greece GRE 6 4 1 1 9 101 18 38
14 10 KAZ   Kazakhstan KAZ 6 4 1 1 9 101 16 44
15 11 IND2   India 2 IND2 6 4 1 1 9 99 16 43
16 28 MGL   Mongolia MGL 6 4 1 1 9 95,5 16,5 39
17 23 CZE   Czech Republic CZE 6 4 1 1 9 95 15,5 39
18 30 EST   Estonia EST 6 4 1 1 9 91,5 16 39
19 16 IND3   India 3 IND3 6 4 1 1 9 89 15,5 40
20 14 CUB   Cuba CUB 6 4 1 1 9 85 15,5 38

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News