दिनेश कार्तिक की 5 बैस्ट पारियां जिसने उन्हें बनाया बैस्ट फिनिशर

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 12:09 PM (IST)

खेल डैस्क : विंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद के मैदान पर खेले गए पहले टी-20 में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बढ़ी भूमिका रही। दिनेश ने अकेले ही एक छोर संभालते हुए महज 19 गेंदों में 41 रन जड़ दिए जिससे टीम इंडिया पहली पारी में 190 रन बनाने में सफल रही। कार्तिक पहले भी ऐसी पारियां खेलते रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी 5 बैस्ट पारियों के बाारे में जिसमें उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई  और खुद के लिए बैस्ट फिनिशर का टैग भी कमा लिया। 

 

 

निदहास फाइनल 29 (8)
2018 में खेला गया निदहास ट्रॉफी फाइनल दिनेश कार्तिक की सबसे यादगार पारियों में से एक हैं। टीम इंडिया को जब आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे तब दिनेश ने अपना बल्ला चलाया और दो छक्के और दो चौकों की मदद से 22 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। इसी मैच को दिनेश ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीता था और यह टीम इंडिया के यागदार मैचों में से एक हो गया। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 (13)
ब्रिसबेन के मैदान पर 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 158 रन बनाए थे। टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस के कारण 169 का लक्ष्य मिला था। शिखर धवन ने 76 रन जरूर बनाए लेकिन बाकी टॉप ऑर्डर फेल हो गया। ऐसे में दिनेश कार्तिक ने जिम्मेदारी उठाई और 13 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दिनेश हालांकि आखिरी ओवर में आऊट जरूर हो गए लेकिन कुलदीप यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत जरूर दिला दी थी। 

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ 33* (16)
2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया तीसरा टी-20 भी यादगार हो गया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 212 रन बनाए थे। जवाब में रोहित ने 38, विजय शंकर ने 43 रन बनाए लेकिन यह उपयोगी नहीं थे। दिनेश कार्तिक ने कु्रणाल पांड्या के साथ मिलकर 63 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को जितवाया। इस मैच की खासियत आखिरी ओवर रहा जिसमें कार्तिक ने शॉट लगाने के बाद क्रुणाल को स्ट्राइक देने से मना कर दिया था। टीम इंडिया को आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे। लेकिन कार्तिक ने अकेले ही टीम इंडिया की नैय्या पार लगाई। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हालांकि यह सीरीज भारत ने 2-1 से गंवा दी थी लेकिन कार्तिक की पारी याद रखी गई।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 55 (27)
टीम इंडिया राजकोट की मुश्किल पिच पर पहले खेलने उतरी। 40 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए और उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। दिनेश ने 27 गेंदों में 9 चौके और दो छके लगाकर 55 रन बनाए और टीम इंडिया को 169 रन तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 87 रन पर ही आऊट हो गई। 

विंडीज के खिलाफ 41* (19)
त्रिनिदाद के मैदान पर दिनेश कार्तिक ने मैदान पर तब एंट्री ली थी जब 14.5 ओवरों में भारत पांच विकेट गंवा चुका था। कार्तिक ने एक छोर संभाला और जडेजा और अश्विन के साथ यादगार पार्टनरशिप की। कार्तिक ने 19 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए और टीम को 190 रन तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी विंडीज टीम 122 रन ही बना सकी। 

 

Content Writer

Jasmeet