भारतीय कप्तान विराट कोहली के 5 फिटनेस फॉर्मूले जो उन्हें बनाते हैं सबसे फिट क्रिकेटर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 11:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस का कायल हर कोई है। विराट का नाम दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में लिया जाता है। अपनी फिटनेस का कारण ही उन्होंने क्रिकेट में अपना एक अलग स्तर बना लिया है। क्रिकेट के दिग्गज विराट की फिटनेस के जूनुन को लेकर उनकी तारीफ करते नहीं थकते। तो आईए आपको बतातें है विराट के पांच फिटनेस फॉर्मूला -

विराट रनिंग

विराट कोहली अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए दौड़ जरूर लगाते हैं। वह अपने वर्कआउट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालते रहते हैं और युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करते रहते हैं। मैच से पहले भी विराट तेज स्प्रिंट लगातें हैं। यही कारण है कि वह मैच के दौरान एक रन की जगह दो रन चुरा लेते हैं। 

फुटबॉल खेलना

विराट कोहली को फुटबॉल खेलना पसंद है और इस खेल में आपके पैरों की गति तेज होनी चाहिए। विराट खुद को दूसरों से बैस्ट बनाने के लिए फुटबॉल खेलते रहते हैं जिससे उनके पैरों दौड़ने की क्षमता का विकास होता रहता है और मैदान पर अपनी इसी चुस्ती फुर्ती से वह गेंद को पकड़ने में कामयाब रहते है।

जिम में पसीना बहाना

विराट कोहली का एक समय वजन काफी बढ़ गया था  और इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वह अपनी बॉडी को सही शेप में लाएंगे। इसके लिए विराट ने जिम में खूब पसीना बहाया। एक समय पर विराट ने टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के फिटनेस लेवल को मैच कर लिया था।

स्वीमिंग

विराट कोहली जिम में ही नहीं बल्कि खुद को बाहर भी ट्रेन करते रहते हैं। वह अपने लिए हर बार नए पैमाने बनाते जाते हैं और फिटनेस लेवल को ऊपर लेकर जाते रहते हैं। स्वीमिंग करने से विराट को अपना वज़न करने में बहुत फायदा मिला। वह अपनी बॉडी के शेप को सही से बनाए रखने के लिए स्वीमिंग करते रहते हैं। 

आराम

भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल सबसे व्यस्त शेड्यूल होता है। भारतीय टीम को साल में तीन सौ दिन मैदान पर बिताने पड़ते हैं। इसलिए विराट कोहली अपने शरीर को आराम भी देते हैं ताकि उनके शरीर पर अधिक वर्कलोड न पड़े। विराट के यही फिटनेस फॉर्मूला उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं।    
 

Raj chaurasiya