Prithvi Shaw से जुड़ी 5 घटनाएं जिसने दुनिया को चौका दिया, सपना गिल कंट्रोवर्सी रही सबसे ज्यादा चर्चित

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 06:18 PM (IST)

खेल डैस्क : टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे भारतीय क्रिकेट प्लेयर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को झटका लगा है। रॉयल लंदन वन डे कप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए पहले दोहरा तो फिर शानदार शतक लगाने वाले पृथ्वी चोट का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चोट अपेक्षा से अधिक गंभीर है। यह एसीएल चोट है जिससे पूरी तरह उभरने में पृथ्वी को कई महीनों लग सकते हैं। पृथ्वी की जिंदगी वैसे भी विभिन्न विवादों से गुजरी है। आइए उनकी जिंदगी के 5 मुख्य घटनाओं के बारे में जानते हैं जिन्होंने दुनिया को चौका दिया था। 

डॉक्यूमेंट्री फिल्म बियॉन्ड ऑल बाउंड्रीज़ में पृथ्वी केंद्रीय किरदार थे
"2011 विश्व कप क्रिकेट के मेजबान भारत ने 28 साल के सूखे के बाद कप जीतने के लिए अपना अभियान शुरू किया है, तीन आम भारतीय क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के माध्यम से एक कठिन जीवन से मुक्ति/मुक्ति की तलाश में हैं - सुधीर, एक दरिद्र सुपरफैन जो टीम को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे भारत में साइकिल चलाता है; पृथ्वी, जो उस समय 12 साल का लड़का था, आश्चर्य करता है कि क्रिकेट का विलक्षण खिलाड़ी कौन है; और अक्षया, मुंबई की मलिन बस्तियों की एक लड़की क्रिकेटर। हम यह देखने के लिए सुधीर का अनुसरण करते हैं कि उस व्यक्ति को क्या प्रेरणा मिलती है जिसने टीम इंडिया को हमेशा प्रोत्साहित करने के अपने सपने के लिए शादी सहित बहुत कुछ त्याग दिया है; अक्षया मुंबई महिला टीम में चयन के लिए ट्रायल में भाग ले रही है, और पृथ्वी क्रिकेट के दीवाने देश में क्रिकेट का नाम बनने के अनूठे दबाव का सामना कर रहा है।''

330 गेंदों पर 546 रन की रिकॉर्ड पारी
2013 में पृथ्वी शॉ ने हैरिस शील्ड मैच के दौरान रिज़वी स्प्रिंगफील्ड के लिए बल्लेबाजी करते हुए 330 गेंदों में 546 रन बनाए थे। यह स्कूल स्तरीय क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर था। 2016 में प्रणव धनावड़े ने पृथ्वी के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1009 रन बना दिए थे।

 

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया
2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए पृथ्वी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 65.25 की औसत से 261 रन बनाए थे। और उन्मुक्त चंद, विराट कोहली और पार्थिव पटेल को पीछे छोड़ा था। उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर फाइनल जीता था।

 

 

लिस्ट ए फार्मेट में दो दोहरे शतक
लिस्ट ए फार्मेट में अब तक रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक लगाकर टॉप पर हैं। इस लिस्ट में पृथ्वी दो दोहरे शतकों के साथ आगे बढ़ते दिख रहे हैं। पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद बीते सप्ताह ही वह लंदन वनडे कप में दोहरा शतक लगाने में कामयाब रहे। क्रिकेट जगत में 39 क्रिकेटर दोहरा शतक लगा चुके हैं। इनमें रोहित और पृथ्वी को छोड़कर एक भी क्रिकेटर एक से ज्यादा दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं।

मॉडल सपना गिल से विवाद
पृथ्वी शॉ की जिंदगी में सबसे बड़ा विवाद इंस्टाग्राम मॉडल सपना गिल के कारण हुआ। सपना गिल ने आरोप लगाकर चौका दिया था कि पृथ्वी ने उनके साथ मारपीट की थी। मॉडल के आरोपों के कारण क्रिकेट जगत में पृथ्वी के व्यवहार की खूब निंदा हुई थी। पृथ्वी आगे आकर खुद को निर्दोष बताते रहे। पृथ्वी ने साफ कहा कि सपना सेल्फी मांगने के लिए उनके पास आई थी।उन्होंने मना किया तो उसने जानबूझकर विवाद किया। पृथ्वी ने कहा कि सपना के दोस्तों ने उनपर हमला किया और उनके दोस्त की कार भी तोड़ दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मॉडल सपना गिल और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जांच में पृथ्वी के लगाए गए आरोप सही पाए थे। घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी जिससे पृथ्वी शॉ बाइज्जत बरी हो गए। 

Content Writer

Jasmeet