5 भारतीय क्रिकेटर जो संभवत: अकेले मनाएंगे वेंलेटाइन डे, एक है टीम इंडिया का भविष्य

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 09:17 PM (IST)

जालन्धर: जितना वेलेंटाइन डे का असर बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर देखने को मिला है उतना ही असर भारतीय क्रिकेटरों पर भी दिखता है। पिछले साल वेलेंटाइन डे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन, धोनी आदि ने रोमांटिक पोस्ट डालकर अपने पार्टनर के साथ यह खास दिन मनाया था। लेकिन इस साल इन 5 भारतीय युवा क्रिकेटर इस खास दिवस पर अकेले ही नजर आएंगे। जानें कौन-

केएल राहुल
भले ही केएल राहुल का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रैस जैसे आथिया शेट्टी और निधि अग्रवाल के साथ जोड़ा गया लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि केएल राहुल किसी को डेट कर रहे हैं।

 

पृथ्वी शॉ
अंडर-19 वल्र्ड कप टीम इंडिया को दिलाने वाले पृथ्वी शॉ को भारतीय बल्लेबाजी का भविष्य माना जाता है। पृथ्वी इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं। वैसे भी पृथ्वी को इन दिनों किसी लड़की को डेट करते हुए नहीं देखा गया है। ऐसे में आशंका है कि उनका यह वेलेंटाइन डे अकेले ही कटेगा।

शुभमन गिल
शुभमन भी अंडर-19 क्रिकेट टीम से टीम इंडिया में शामिल हुए हैं। वेलेंटाइन डे पर वह भारत -11 टीम की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रेक्टिस मैच खेलते नजर आएंगे। शुभमन का भी अभी तक किसी लड़की के साथ नाम नहीं जुड़ है। ऐसे में उनका यह वेलेंटाइन डे भी अकेले ही निकल सकता है।

शिवम दुबे
युवराज सिंह का उत्तराधिकारी माने जा रहे शिवम दुबे का भी अभी तक नाम किसी से जुड़ा नहीं है। आशंकाहै कि वह भी वेंलेटाइन डे अकेले ही मनाएंगे।

जसप्रीत बुमराह
साऊथ एक्टर्स अनुपमा के साथ जसप्रीत बुमराह की डेटिंग की बात लंबे समय तक उठती रही। लेकिन अनुपमा ने एक इंटरव्यू दौरान खुद ही इससे इंकार कर दिया था। इसके बाद से जसप्रीत का नाम किसी लड़की के साथ नहीं जुड़ा। आशंका है कि वह भी वेलेंटाइन डे अकेले ही मनाएंगे।5 भारतीय क्रिकेटर जो संभवत: अकेले मनाएंगे वेंलेटाइन डे, एक है टीम इंडिया का भविष्य

Jasmeet