5 पाकिस्तानी बल्लेबाज जिन्होंने इंगलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 12:49 PM (IST)

नई दिल्ली : इंगलैंड और पाकिस्तान की टीमें बुधवार को मैनचैस्टर के मैदान पर पहला टेस्ट खेलेगा। पाकिस्तन की अगर बाद करें तो 1987 के बाद से इंगलैंड में सबसे ज्यादा सीरीज जीतने या ड्रा कराने में वह सफल रहे हैं। पिछले 33 सालों में पाकिस्तान ने इंगलैड में 8 सीरीज जीती या ड्रा करवाई हैं। आइए आपको बताते हैं कि इंगलैंड के खिलाफ ऐसे कौन से पांच पाकिस्तानी बल्लेबाज है जो बेहतर प्रदर्शन करते थे।

5. सलीम मलिक (1396 रन)


सलीम ने इंगलैंड के खिलाफ 28 पारियों में 1396 रन बनाए हैं। उन्होंने इंगलैंड के खिलाफ 60 की औसत से रन बनाए। उनके नाम पर चार शतक और 9 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

4. यूनिस खन (1426 रन)


यूनिस ने इंगलैंड के खिलाफ 31 पारियों में 1426 रन बनाए हैं। उनके नाम पर चार शतक और 4 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उन्होंने इंगलैंड के खिलाफ 46 की औसत से रन बनाए। 

3. मोहम्मद यूसुफ (1499 रन)


यूसुफ ने इंगलैंड के खिलाफ 24 पारियों में 1499 रन बनाए हैं। उन्होंने इंगलैंड के खिलाफ 62.45 की औसत से रन बनाए। उनके नाम पर 6 शतक और 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

2. मुश्ताक मोहम्मद (1554 रन)


मुश्ताक मोहम्मद ने इंगलैंड के खिलाफ 42 की औसत से रन बनाए। उन्होंने 41 पारियों में 1554 रन बनाए हैं। उनके नाम पर 3 शतक और 11 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

1. इंजमाम उल हक (1584 रन)


इंजमाम ने इंगलैंड के खिलाफ 54.62 की शानदार औसत के साथ रन बनाए। उन्होंने 32 पारियों में कुल 1584 रन बनाए। उनके नाम पर 5 शतक और 10 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

Jasmeet